Indian Idol 14, 7 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है| इस सीजन शो में जज से लेकर होस्ट तक बदले दिखेंगे| यहां सवाल ये है कि क्या ये बदलाव शो को TRP दिलाएगा, या फिर सीजन फ्लॉप साबित होगा|

इंडियन आइडल टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक है| इसका नया सीजन 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है| Indian Idol 14 पहले के बाकी सीजन से काफी अलग होने वाला है| जानते हैं कि इस बार आपको शो में क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है|

बदल गए जज

इंडियन आइडल 13 में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी बतौर जज नजर आए थे| वहीं इस बार जज के तौर पर शो में नेहा और हिमेश रेशमिया की कमी खलने वाली है| नए सीजन में इनकी जगह जज की कुर्सी पर कुमार सानू और श्रेया घोषाल बैठे दिखाई देंगे| उनके साथ विशाल ददलानी भी शो जज करते नजर आएंगे| यानी सिंगिंग रियलिटी शो के नए जज विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषाल है|

हुसैन ने संभाली होस्ट की कमान

इस बार सिर्फ शो के जज ही नहीं बदले हैं, बल्कि होस्ट भी बदल गया है| पिछले कई साल से ये शो उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण होस्ट कर रहे थे| पर इस सीजनउन्होंने भी शो को गुड बॉय कह दिया है| होस्ट के तौर पर आदित्य की जगह टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला ने ले ली है| दिलचस्प बात ये है कि सालों बाद हुसैन इंडियन आइडल के मंच पर लौट रहे है| वहीं पांच साल बाद टीवी पर उनकी वापसी हो रही है|

बदलाव से मिलेगी TRP

इंडियन आइडल कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है| हिमेश रेशमिया हो नेहा कक्कड़, जज के तौर पर दर्शकों को उनका बेशुमार प्यार मिला है| वहीं आदित्य नारायण भी अपनी होस्टिंग से लोगों को हंसाते आए है| नेहा, विशाल, हिमेश और आदित्य का मस्ती-मजाक लोगों को खूब पसंद भी आता था, जिससे शो को टीआरपी भी मिलती थी|

वहीं इंडियन आइडल 14 के ऑडिशन शुरू हो गए है| सोशल मीडिया पर ऑडिशन्स की चर्चा भी है| पर यहां सवाल यही उठता है कि क्या नए सीजन में नये जज और होस्ट की केमिस्ट्री लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ पाएगी| शो की क्रिएटिविटी TRP लाएगी या फिर ये बदलाव मेकर्स पर भारी पड़ेंगे|