फिल्म की शुरुआत में संदीप ने कहानी सेटअप करने में, फैमिली ड्रामा के इमोशंस बुनने में अपना पूरा समय लिया है| रणबीर कपूर के किरदार की साइकोलॉजी धीरे-धीरे स्क्रीन पर तैयार होती है| अपने पापा के प्यार के लिए तरसा एक लड़का, इस प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार है|

संदीप रेड्डी वांगा ने वादा किया था कि वो एक ऐसी वायलेंट फिल्म लेकर आएंगे, जैसी अभी तक इंडियन ऑडियंस ने नहीं देखी होगी| ‘एनिमल’ का फर्स्ट हाफ ही साबित करता है कि वांगा ने अपना वादा पूरा किया है| फिल्म का फर्स्ट हाफ ही लगभग पौने दो घंटे लंबा है| लेकिन ‘एनिमल’ का एक-एक मिनट जनता को बांधकर रखता है|

फिल्म की शुरुआत में संदीप ने कहानी सेटअप करने में, फैमिली ड्रामा के इमोशंस बुनने में अपना पूरा समय लिया है| रणबीर कपूर के किरदार की साइकोलॉजी धीरे-धीरे स्क्रीन पर तैयार होती है| अपने पापा के प्यार के लिए तरसा एक लड़का, इस प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार है| और इस ‘कुछ भी’ में वो कितना आगे जा सकता है, ये आपको फर्स्ट हाफ में ही पता चल जाता है| संदीप ने बड़े करीने से अपना स्क्रीनपले तैयार किया है| इसमें सबसे दिलचस्प चीज ये है कि पापा के प्यार के भूखे इस लड़के का नाम इंटरवल ब्लॉक तक रिवील नहीं किया गया है|

एनिमल’ के ट्रेलर में जो बड़े एक्शन सीक्वेंस दिख रहे हैं, वो इंटरवल तक ही निपट चुके है| अब यहां से देखना मजेदार हो गया है कि अगले हाफ में संदीप ने क्या क्रिएट किया है| णबीर कपूर में संदीप को वो हीरो मिला है, जो उनके विजन को पूरी तरह पर्दे पर जी रहा है| रणबीर के टैलेंट पर कभी किसी को शक नहीं रहा, लेकिन एक प्रॉपर मसाला-एक्शन फिल्म में उनका लेवल बिल्कुल अलग ही है| फिल्म का लव स्टोरी पार्ट फर्स्ट हाफ में निपटा दिया गया है| अब सारा गेम सेकंड हाफ के लिए सेट है|

सेकंड हाफ में फिल्म का रनटाइम अच्छे से पता लगता है| यानी यहां फिल्म की पेस गिरती है| बॉबी देओल की एंट्री भी कहानी के इसी हिस्से में है, उनका किरदार बोल नहीं सकता| लेकिन सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस से ही ये पता लगता है कि रणबीर का काम आसान नहीं होगा| मगर इस प्रेजेंस के साथ बॉबी का स्क्रीन टाइम पूरी तरह न्याय करता नहीं लगता| उन्हें कुछ और टाइम स्क्रीन पर देखना ठीक होता|

बॉबी के किरदार, अबरार का बलबीर सिंह (अनिल कपूर) से कनेक्शन और दुश्मनी की वजह कहानी को एक अच्छी डेप्थ देती है| कहानी में एक महिला किरदार का रणबीर की लाइफ में खबरी बन कर आने का एंगल फ़िल्म में थोड़ा गैर जरूरी लगता है| हालांकि ये पोस्ट-क्लाइमेक्स में जुड़ता है|

‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स के बाद एक पोस्ट-क्लाइमेक्स सीन है, जिसकी आज शाम से बहुत चर्चा होने वाली है| इसे बिल्कुल भी मिस न करें| संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ के सीक्वल का भी हिंट दिया है जिसका नाम ‘एनिमल पार्क’ रिवील किया गया है| अगर आप जानना चाहते हैं कि सीक्वल में रणबीर के सामने टक्कर लेने कौन सा एक्टर आएगा, तो इसका जवाब आपको फिल्म में ही बेहतर मिलेगा|