एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है| हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का निधन हो गया है| वो 93 साल के थे|शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका|

हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है| इंडस्ट्री में उन्होंने  धर्मेंद्र,जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था| राजकुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली| मल्टी स्टारर फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी| जो कि हिंदुस्तान की पहली ऐसी हॉरर मूवी थी| जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था|

राजकुमार कोहली की शादी पंजाबी स्टार स्टार निशी से हुई थी| निशी ने उनके साथ 1963 में आई पिंड दी कुड़ी फिल्म में काम किया था| फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने शादी करके एक होने का फैसला किया| शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम उन्होंने अरमान और रजनीश कोहली रखा|

राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली एक एक्टर है| अरमान को उन्होंने जानी दुश्मन फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था| जानी दुश्मन हिट थी, लेकिन इससे अरमान के करियर को ज्यादा फायदा नहीं हुआ| इसके बाद 2002 में उन्होंने बेटे के साथ एक और फिल्म बनाई, जिसका टाइटल एक अनोखी कहानी था| ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी|

जब हिंदी सिनेमा में अरमान कोहली को पहचान नहीं मिली, तो उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने का फैसला किया| अरमान बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा था| शो में वो तनीषा मुखर्जी संग रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे|

अरमान कोहली अपने पिता के बेहद करीब थे| उन्हें अकसर पिता के साथ वक्त बिताते देखा जाता था| कई इंटरव्यू में उन्होंने पिता को अपनी ताकत भी बताया था| वहीं अब राजकुमार कोहली का निधन उनके परिवार और चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे गया है|