स्वामी प्रसाद मौर्य को भगवान सद्बुद्धि दे, राजनीति में आगे बढ़ने के तमाम रास्ते: मनोज पाण्डेय

बरेली, 28 अगस्त। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से हिंदुओ और ब्राम्हणों के खिलाफ विवादित बयान दिया हैं। जिसके बाद उन्ही की पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने कहा कि भगवान उन्हे सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा राजनीति में आगे बढ़ने के लिए तमाम रास्ते है ऐसे मुद्दो से बचना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऊंचाहार से विधायक है मनोज पाण्डेय आज बरेली पहुंचे। बरेली पहुंचने पर उन्होंने सिविल लाइंस स्थित होटल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमे धर्म पर बोलने का अधिकार नहीं है, हम सभी धर्मो का सम्मान करते है, भगवान ऐसे लोगो को सद्बुद्धि दे, राजनीति में आगे बढ़ने के लिए तमाम रास्ते है, ऐसे मुद्दो से बचना चाहिए।

वही उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा महिला अपराध सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने महगाईं और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। साथ ही घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि इस घोसी की जनता ने मन बना लिया है जो वहां की जनता को धोखा देगा, जनता उनको सड़क पर लाने का काम करेगी। जनता ने समाजवादी पार्टी के लिए मन बना लिया है। घोसी में समाजवादी पूरी मेहनत से चुनाव लड़ रही है। साथ ही इंडिया का भी साथ हमे मिल रहा है।

दरअसल आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमे हिंदुओ और ब्राम्हणों के खिलाफ जहर उगलने का काम किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है…

#स्वामीप्रसादमौर्य #भगवानसद्बुद्धि #राजनीति #मनोजपाण्डेय #समाजवादीपार्टी #विधानमंडलदल #बरेली #हिंदूधर्म #ब्राह्मणवाद #दलित #आदिवासी #पिछड़े #महिलाअपराध #महगाई #बेरोजगारी #घोसी #उपचुनाव #भारत #वीडियोट्वीट #यूपी #स्वाभिमानटीवी #SwamiPrasadMaurya #Politics #ManojPandey #Bareilly #Controversy #DivineWisdom #swabhimaantv

By Anup