नगर निगम ने मस्जिद के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

बरेली, 20 फरवरी। नगर निगम ने आज नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने अतिक्रमण वाले हिस्से पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। इस दौरान नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।
दरअसल शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी के पास अक्षय बिहार सरोवर के सामने स्थित मस्जिद ने नाले के ऊपर मस्जिद के सहारे दुकानें बना ली थी। जिस वजह से नाला बंद हो गया था। नाला बंद होने की वजह से पानी निकासी में काफी दिक्कत हो रही थी। जिसको लेकर स्थानीय लोगो ने कई बार शिकायत की थी। जिसके बाद आज अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बुलडोजर लेकर मस्जिद के अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची। बुलडोजर से अतिक्रमण वाले हिस्से को गिरा दिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया की लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाने का काम किया है।

By Anup