WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है| आज हम वॉट्सऐप पर मिलने वाली कुछ खास सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे है| WhatsApp पर आसानी से मेट्रो का टिकट, इलेक्ट्रिसिटी बिल और पैन या ड्राइविंग लाइसेंस तक डाउनलोड कर सकते है| ये सर्विस वॉट्सऐप पर एकदम मुफ्त है| आइए इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका जानते है|

घर या किसी भी जगह आसानी से वॉट्सऐप पर ही बिल, मेट्रो का टिकट या फिर पैन या ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी प्राप्त कर सकते है| वॉट्सऐप पर कई सरकारी ChatBot मौजूद है| जो यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं देते है|

शुरुआत मेट्रो की टिकट बुकिंग से करते है|  दिल्ली मेट्रो की तरफ से एक सुविधा पहले ही जारी चुकी हैं, जिससे यूजर्स आसानी से वॉट्सऐप पर ही टिकट ले सकते है|

WhatsApp पर मेट्रो टिकट बुक करने के लिए पहले  +91 9650855800 नंबर पर Hi लिखकर भेजे| इसके बाद अपनी लैंग्वेज चुनें, उसके बाद Buy Ticket के ऑप्शन का चुनाव करे| फिर एक नया मैसेज आएगा, जिसपर क्लिक करने से एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें यूजर्स को अपने स्टेशन चुनने होंगे| इसमें सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन को सिलेक्ट करना होगा|

इसके बाद यूजर्स को 1 टिकट का अमाउंट नज़र आएगा| ध्यान रखें कि वॉट्सऐप की मदद से आप मैक्सिमम 6 टिकट खरीद सकते है| इसके बाद नीचे टोटल अमाउंट आ जाएगा, जिसकी आपको पेमेंट करनी होगी| पेमेंट करने के बाद आपको टिकट का मैसेज आ जाएगा, जिसे स्कैन करके आप मेट्रो में एंट्री और एग्जिट कर पाएंगे|

WhatsApp यूजर्स चाहें तो बड़ी ही आसानी से इलेक्ट्रिसिटी बिल देख सकते हैं. यह फाइल PDF के रूप में चैट पर आती है|  दिल्ली हो या फिर उत्तर प्रदेश, या फिर अन्य कोई राज्य, लोग बड़ी ही आसानी से इलेक्ट्रिसिटी बिल हासिल कर सकते है|

इसके लिए आपको अपने राज्य या फिर इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर का नाम पता करना होगा| इसके बाद उसके प्रोवाइड नंबर पर मैसेज करना होगा, जो उसके ऑफिशियल पेज पर आसानी से मिल जाएगा| हर एक राज्य और प्रदेश का प्रोसेस अलग-अलग है|

WhatsApp यूजर्स बड़ी ही आसानी से अपनी चैट पर लाइसेंस, पैन कार्ड और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट एक्सेस कर सकते है| इसके लिए +91 9013151515 पर नमस्ते, Hi या फिर Digilocker सेंड करना होगा| इसके बाद यूजर्स को वहां से मैसेज आएगा| इस प्रोसेस में यूजर्स को अपना आधार नंबर देना जरूरी होगा| इसके बाद ओटीपी देकर जानकारी को कंफर्म करना होगा|

इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस को चुनना होगा| फिर Govt On WhatsApp की चैट पर लाइसेंस का PDF फाइल आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके ओपेन कर सकते है|  इस प्रोसेस की मदद से यूजर्स Pan Card को भी डाउनलोड कर सकते है| इसके लिए आपको अपने डिजि लॉकर में पहले अपलोड करना होगा|