हिंदू धर्म में थी आस्था इसलिए सबा बनी सोनी, अंकुर के साथ लिए 7 फेरे, साध्वी प्राची ने नवदम्पत्ति को दिया आशीर्वाद

बरेली, 04, फरवरी। देश भर में इन दिनों धर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से लेकर बाबा रामदेव और आरएसएस ने हिंदू राष्ट्र और घर वापसी पर बहस छेड़ दी है। राम और रामचरित मानस पर पहले से ही बहस छिड़ी हुई है। इस बीच बरेली में सबा ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाकर अंकुर के साथ सात फेरे लिए। सबा की हिंदू धर्म में आस्था है। वही वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने दोनो को आशीर्वाद दिया।

सबा और अंकुर बरेली के अलग अलग गांव में रहते है लेकिन दोनो के पिता जी की कपड़े की दुकान एक ही मार्केट में है। दोनो लोग जब अपने पिता का हाथ बटाने के लिए दुकान पर बैठते थे तो दोनो की एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर दोनो एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे। लेकिन इस बीच दोनो के परिवार वालो को इसकी जानकारी हो गई। मामला दो संप्रदाय के बीच का होने की वजह से मोहब्बत के बीच धर्म की दीवार खड़ी हो गई। लेकिन दोनो ने इस दीवार को तोड़कर एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और फिर शादी कर ली। सबा अब सोनी बन गई है। उसका कहना है की वो बालिग है, अपना अच्छा बुरा अच्छे से समझती है। वो अपनी मर्जी से अंकुर के साथ आई है और उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। उसने बताया की इस्लाम में 3 तलाक देकर महिलाओं को घर से निकाल दिया जाता है। फिर हलाला करवाया जाता है। जबकि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान होता है। इसीलिए उसने हिंदू धर्म अपनाया है। उसने बताया की उसकी जान को खतरा है।

वही अंकुर का कहना है की सबा के परिवार वाले उसके परिवार वालो को बहुत परेशान कर रहे है। उसके भाई को भी पुलिस ने पकड़ रखा है। उसका कहना है उसे और उसके पूरे परिवार को सबा के परिवार वालो से जान का खतरा है। उसने पुलिस प्रशासन और योगी जी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

By Anup