वन नेशन वन इलेक्शन, देश हित, राष्ट्र हित और गरीब हित में: स्वतंत्र देव सिंह

बरेली, 04 सितंबर। 2017 से पहले लोग टीका लगाने से डरते थे, डीजे, कावड़ यात्रा, राम बारात पर प्रतिबंध था। बेटी रात में निकल नही सकती थी, दिन दहाड़े डकैती और लूट हो जाती थी लेकिन योगी राज में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, कावड़ियो पर हेलीकॉप्टर से योगी जी पुष्प वर्षा कर रहे है। ये कहना है पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का…….

दरअसल 2024 में होने वाले चुनाव में पार्षदों की बहुत बड़ी भूमिका होगी। क्योंकि हर वार्ड में पार्षद होते है और पार्षद के जरिए सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचती है। इसलिए भाजपा ने पार्षदों को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। उन्हे बताया जा रहा है की लोकसभा चुनाव में जीत के लिए यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यूपी में 80 लोकसभा की सीटे है और पार्टी चाहती है की इस बार सभी अस्सी सीटों पर कमल खिले। जिस वजह से भाजपा इस बार पार्षदों को भी प्रशिक्षण दे रही है। बरेली के स्पर्श लॉन में आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पार्षदों को प्रशिक्षण दिया। उन्हे लोकसभा चुनाव को लेकर जी जान से जुटने को कहा। उनसे कहा की आप सभी अपने अपने वार्डो में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे।

उन्होंने कहा हमारी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। हिंदू हो या मुसलमान सभी को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया है। उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस का नाम लेते हुए निशाना साधा कि 2017 से पहले लोग टीका लगाने से डरते थे, डीजे, कावड़ यात्रा, राम बारात पर प्रतिबंध था। बेटी रात में निकल नही सकती थी, दिन दहाड़े डकैती और लूट हो जाती थी लेकिन योगी राज में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, कावड़ियो पर हेलीकॉप्टर से योगी जी पुष्प वर्षा कर रहे है।

वही वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी जो भी निर्णय लेंगे वो देश हित, राष्ट्र हित और गरीब के हित में होगा। वही गठबंधन पर बोलते हुए कहा की इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला है। देश मोदी की के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 2024 में मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

वही उन्होंने कहा हमने आज विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और सभी योजनाओं की जानकारी ली है। उन्होंने कहा की बरेली मंडल में जल जीवन योजना का काम काफी अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा की अब टेल और ट्यूब बेल पर चौपाल लगेगी और हेलो किसान होगा। अधिकारी नियमित रूप से किसानों की बात को सुनेगे और उनकी समस्यायों का निस्तारण किया जाएगा।

वही प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा , महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।

By Anup