पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई बेजुवान सांप की जान, जाने क्या है मामला

बरेली, 26, अक्टूबर। बरेली में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जहां सड़क पर पड़े सांप की पुलिस ने मदद की है। दरअसल केचुली होने की वजह से सांप सड़क नही पार कर पा रहा था। इसी दौरान इज्जतनगर पुलिस पेट्रोलिंग करती हुई जा रही थी। उसकी नजर जैसे ही सांप पर पड़ी तो उन्होंने जीप रोक दी। उन्होंने राहगीरों को मदद से सांप का रेस्क्यू किया और उसे आईवीआरआई ले गए। जहां वैज्ञानिकों ने सांप की केचुली निकाली। केचुली निकलते ही सांप ने राहत की सांस ली। गौरतलब है की सांप बिल से बाहर आ गया था और वो बीच सड़क पर पड़ा हुआ था। सांप सड़क पार नही कर पा रहा था। अगर मौके पर पुलिस नही पहुंचती तो शायद कोई वाहन सांप पर चढ़ जाता और उसकी जान चली जाती। लेकिन पुलिस की इस प्रयास से सांप की जान बच गई।

By Anup