मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट: नाथ नगरी कॉरीडोर की तैयारिया शुरू, अफसरों ने किया नाथ मंदिरों का निरीक्षण

कमिश्नर, IG और वीसी ने मंदिर में जलाभिषेक कर किया मार्गो का निरीक्षण

बरेली, 23 मई। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनेगा। बरेली की चारो दिशाओं में भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर है। मान्यता है की इन मंदिरो के शिवलिंग स्वंभू है। बरेली में अलखनाथ, वनखंडी, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, पशुपति नाथ, त्रिवटी नाथ, धोपेश्र्र नाथ है। जहां दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है।

हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में नाथ नगरी कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब अधिकारी उसकी तैयारियो में जुट गए है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आज पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र डॉ राकेश सिंह के साथ बरेली में प्रस्तावित नाथ नगरी कॉरीडोर के संबंध में बाबा बनखण्डी नाथ मन्दिर के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।


इस दौरान अधिकारियो ने बाबा वनखंडी नाथ का जलाभिषेक भी किया। उन्होंने बाबा वनखंडी नाथ मन्दिर को अन्य नाथ मन्दिरों से जोड़ने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण जोगिन्दर सिंह बीडीए सचिव योगेन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Anup