श्री कृष्ण की भक्ति में फरजाना बनी सरस्वती वीरेंद्र के साथ लिए सात फेरे, इस्लाम के लिए कह दी बड़ी बात

बरेली, 28 जुलाई। यूपी के बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति में फरजाना सरस्वती बन गई। फरजाना ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपनाया और फिर वीरेंद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। वही फरजाना ने अपने परिवार वालो से जान का खतरा बताया है। वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों फरजाना की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमे फरजाना कह रही है वो भगवान श्रीकृष्ण को मानती है। उनकी पूजा करती है, उसके परिवार वाले इसका विरोध करते है। फरजाना को हिंदू धर्म अच्छा लगता है। उसका कहना है हिंदू धर्म में महिलाओं को सम्मान मिलता है, यहां शादी सात जन्मों का बंधन माना जाता है, जबकि इस्लाम में महिलाओं को उतना सम्मान नही मिलता है। इस्लाम में महिलाओं को 3 तलाक देकर दर दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया जाता है। फिर दोबारा से अपनाने के लिए हलाला कराया जाता है। उसने कहा की जिस धर्म में महिलाओं का सम्मान नही होता मुझे उस धर्म में नही रहना है।

फरजाना ने वीडियो वायरल कर कहा की वो बालिग है और अपना अच्छा बुरा अच्छी तरह से सोच सकती है। उसकी ससुराल वालो को परेशान न किया जाए। उसने कहा की उसकी ससुराल वालो की जान को खतरा है। फरजाना उर्फ सरस्वती का कहना है की उसने वीरेंद्र कश्यप से शादी कर ली है और वो अब काफी खुश है।

 

By Anup