कही खुशी कही गम: आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी, TMC, CPI और NCP का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिना

दिल्ली, 11 अप्रैल। आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया है। इतने कम समय में आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से पार्टी नेताओं में खुशी की लहर है। चुनाव आयोग ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके के लोगो को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए लिखा की 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ था। 10 अप्रैल 2023 को आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी घोषित हुई। अब आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू पूरे देश मे सिर्फ़ AAP के लिए आरक्षित हुआ है। इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी, ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

जहां भारत निर्वाचन आयोग ने AAP को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी तो वही चुनाव आयोग ने CPI और TMC को राष्ट्रीय दलों के रूप में अमान्य कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। रामविलास की एलजेपी को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में RLD का एक राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है।

वही देश में अब केवल 6 राष्ट्रीय पार्टियां ही बची है। जिनमे भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी शामिल है।

 

By Anup