स्वाभिमान टीवी, डेस्क। हॉरर-कॉमेडी मूवी फैंस को बेहद पसंद आती है। इसका क्रेस सब के सर चड़कर बोलता है। ऐसे में आई नई हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 फैंस को बेहद पसंद आ रही है निर्देशक अमर कौशिक की इस डराने-हंसाने वाली मूवी स्त्री 2 लॅान्च हो चुकी है। ‘स्त्री 2’ में पार्ट वन के किरदारों के आकर्षण के साथ-साथ कुछ चौंकाने वाले चरित्र जोड़े गए हैं। इस बार कॉमेडी और हॉरर का कॉम्बिनेशन भी कम डेडली नहीं है।

क्या है ‘स्त्री 2’ की कहानी

अगर बात मूवी की कहानी की करें तो इस मूवी के पार्ट वन में स्त्री ने पुरुषों का अपहरण किया था, मगर इस बार कहानी में एक नए भयावह दानव सरकटा की एंट्री होती है। सरकटा महिलाओं को आक्रांत कर उनका अपहरण करता है। मूवी की पूरी कहानी चंदेरी नाम के एक गांव से शुरू होती है। जहां कल तक लोग स्त्री से आतंकित थे, मगर अब दीवारों पर लिखा है, ‘ओ स्त्री रक्षा करना’।

हाल-फिलहाल तो गांव में सब ठीक ही चल रहा होता है कि एक दिन अचानक बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) की गर्लफ्रेंड चिट्टी को सरकटा तबाही मचाकर ले जाता है। बिक्की (राजकुमार राव) को आज भी उस अनाम रहस्यमयी लड़की (श्रद्धा कपूर) का इंतजार है, मगर रूद्र को एक दिन एक खत द्वारा चंदेरी पुराण के फटे हुए पन्ने मिलते हैं, जिससे निष्कर्ष निकलता है कि दिल्ली में रहने वाले जना (अभिषेक बनर्जी) की मदद से सरकटा का पता लगाया जा सकता है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी चाहिए।

क्या बोले फैंस

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह मूवी में दैत्याकार भयानक दानव की एंट्री से लेकर तमाम चरित्रों की दहशत और डर से उपजी कॉमेडी एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज पेश करती है, मगर सेकंड हाफ में कहानी थोड़ी एवरेज हो जाती है। स्त्री मूवी के इस सीक्वल में डायरेक्टर अमर कौशिक महिलाओं की आजादी के मुद्दे पर भी मनोरंजक ढंग से बात करते हैं।

हां, अंत थोड़ा खिंचा हुआ लगता है। हालांकि म्यूजिक की बात की जाए, तो  आई नई, खूबसूरत और आज की रात जैसे गीत म्यूजिक लवर्स को पहले ही पसंद आ रहे हैं। हां बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहतर हो सकता था।

By ashmit