पहाड़ों में होने वाले मोटे अनाजों के लैब परीक्षण में भी कमाल के परिणाम देखने को मिले है|मोटे अनाज में कुपोषण से लडऩे व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाले गुण होते है| मोटे अनाज में शामिल उत्तराखंड की दो प्रमुख पारंपरिक फसल मड़वा और झिंगोरा है| जिसमें ऑक्सीडेंट और फाइटेट तत्व सर्वाधिक मिला है|

पिथौरागढ़. जिस मिलेट्स यानी मोटे अनाज के पीछे आज पूरी दुनिया भाग रही है वह कभी उत्तराखंड का मुख्य भोजन था|और आज भी उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में इसकी खेती पारंपरिक तरीके से ही की जाती है| मिलेट्स यानी मोटा अनाज दुनिया के सबसे पुराने उत्पादित अनाजों में से है| हजारों साल पहले पूरे अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में मिलेट्स उगाए जाते थे| इनका उपयोग अनेक तरह के खाद्य और पेय पदार्थ बनाने में किया जाता था|

उत्तराखंड में भी मिलेट्स यानी मोटा अनाज की समृद्ध परंपरा सदियों से रही है| समय बीता और ग्लैमर के इस युग में बाजारीकरण ने अपनी जगह बनाई जिससे उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में उगाए जाने वाला मोटा अनाज धीरे-धीरे विलुप्त होने लगा|अब जब लोगों में इस मोटे अनाज को लेकर के जागरूकता आई है| तो सरकार भी वापस इस मोटे अनाज के उत्पादन बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही है|

उत्तराखंड के गांवों के अभी भी इन मोटे अनाजों की खेती होती है |हालांकि मौसम परिवर्तन और उचित मूल्य न मिलने के कारण इसका उत्पादन काफी घट गया है| परंपरागत कृषि से जुड़े पिथौरागढ़ के किसान दीपेंद्र रावल बताते है| कि सदियों से वे लोग मोटे अनाजों की खेती करते आये है|लेकिन सिंचाई की व्यवस्था न होने और फसल का उचित मूल्य न मिल पाने से अपनी जरूरत के हिसाब से ही वह इनकी खेती कर रहे है| उन्होंने इसकी महत्वता बताते हुए कहा कि अगर सरकार उन तक सुविधाओं का विस्तार करती है तो यहां के किसान इसका उत्पादन बड़ा सकते है|

पहाड़ों में होने वाले मोटे अनाजों के लैब परीक्षण में भी कमाल के परिणाम देखने को मिले हैं|मोटे अनाज में कुपोषण से लडऩे व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाले गुण होते है| मोटे अनाज में शामिल उत्तराखंड की दो प्रमुख पारंपरिक फसल मड़वा और झिंगोरा है जिसमें ऑक्सीडेंट और फाइटेट तत्व सर्वाधिक मिला है|

गहत की बात करें तो इसमें उच्च मात्रा में ऑक्सीडेंट और पहाड़ी राजमा में कार्बोहाइड्रेट, टैनिन, फिनॉलिक व फ्लेबनॉयड तत्वों की अधिकता मिली है| वहीं यहां होने वाले लाल चावल में भी कुपोषण से लड़ने की क्षमता है| यह सभी फसलें पर्वतीय इलाकों की मुख्य फसलें मानी जाती है| यही वजह है कि उत्तराखंड राज्य मिलेट्स में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य है|