लखनऊ. बीजेपी ने यूपी के 40 से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदल दिए है| इनमें लखनऊ, सीतापुर, प्रतापगढ़, महोबा और मऊ के जिला अध्यक्ष भी शामिल है| इस लिस्ट को जारी कर बीजेपी ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है| सभी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं| गौरतलब है कि बीजेपी मिशन 2024 में जोर-शोर से लगी हुई है| लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी का फोकस खास तौर पर उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर है| इन सीटों पर बीजेपी को 2019 में जीत हासिल नहीं हुई थी| यूपी की इन 14 लोकसभा में मैनपुरी और रायबरेली की सेठा सीटें भी शामिल हैं|

मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं| जबकि रायबरेली की सेठा सीटे से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद है| बीजेपी ने इन सभी सीटों पर पिछले एक साल से कड़ी मेहनत की है| अब पार्टी इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर सकती है| जल्द ही अमित शाह और जेपी नड्डा इन लोकसभा सीटों का दौरा कर वहां की रणनीति पर मंथन कर सकते हैं|

वैसे तो बीजेपी का यह प्लान 160 सीटों का है| यानी देश भर की वे सभी सीटें जहां बीजेपी को जीत नहीं मिली| इसके लिए बीजेपी कई अभियान भी चला रही है| जैसे ‘मेरी माटी मेरा देश’, ‘लोकसभा प्रवास’ आदि| इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंत्री लगातार संगठन को लेकर बैठक कर रहे हैं|

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए भी बीजेपी ने ख़ास प्लान तैयार किया है, जिसमें मैनपुरी और सोनिया गांधी की सीट रायबरेली भी शामिल है| जल्द ही इन सीटों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह रैलियां कर सकते हैं|

मैनपुरी और रायबरेली जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों को जीतने के लिए बीजेपी एक खास प्लान के तहत मैदान में उतर रही है| इस काम के लिए न केवल स्पेशल टीम का गठन किया गया है| बल्कि अतिरिक्त फोकस भी दे रही है|इसके लिए बैठकों और चिंतन मंथन का दौर भी जारी है|

खासकर सपा के गढ़ मैनपुरी और कांग्रेस का मजबूत किला कहे जाने वाले राय बरेली  जीत के लिए खुद जेपी नड्डा और अमित शाह मैदान में उतरेंगे| इसके अलावा सभी सीटों पर विस्तारक भेजे गए हैं| जो अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व भेजेंगे| जिसके आधार पर इन सीटों पर जल्द ही कैंडिडेट की घोषणा भी हो सकती है|

यूपी बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के साथ ही हम 75 फ़ीसदी वोट पर फोकस कर रहे हैं| हम पहले ही कह चुके हैं कि 100 में से 60 हमारा है| 40 में बंटवारा है| हमारा फोकस 75 फ़ीसदी वोट पर हैं| हमें पूरा भरोसा है कि यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा|

गौरतलब है बीजेपी घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गई थी| सपा ने भारी मतों से जीत दर्ज कर BJP को एक बड़ा झटका दे दिया है| सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने BJP के दारा सिंह चौहान को 42 हजार 763 मतों से पराजित कर न सिर्फ BJP को चारों खाने चित कर दिया |बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने घोसी में एनडीए को हराकर अपने गठबंधन की ताकत का भी नजारा दिखा दिया है|