नेता जी और आजम खान के लिए ये क्या बोल गए योगी के मंत्री, जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

बरेली, 29 नवंबर। यूपी में उपचुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे जुबानी जंग तेज होती जा रही है। यूपी के उपचुनाव में सीधा सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है, ऐसे में बरेली के सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज़म ख़ान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने बेटे से नही चुके उसके साथ भी धोखा किया उनका जनता के साथ क्या हाल होगा। वही उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए कहा की वो स्वर्ग में बैठकर भी भाजपा प्रत्यासी की जीत के लिए आशीर्वाद दे रहे है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मोदी जी को आशीर्वाद दिया था कि वो दोबारा प्रधानमंत्री बने और मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बने। अब वो स्वर्गवासी हो गए है और स्वर्ग में बैठकर भी वो भाजपा प्रत्यासी की जीत चाह रहे है। वो स्वर्ग में बैठकर आशीर्वाद दे रहे है कि मोदी जी को मजबूत करो, भाजपा की ही जीत होगी।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान धोखे की राजनीति करते हैं, उन्होंने अपने बेटे के साथ भी धोखा किया। बेटे के दो प्रमाण पत्र बनवा दिए, दो जन्मतिथि, दो पासपोर्ट भी बनवा दिए। आज़म ख़ान की सदस्यता रद्द हो गई और अब आज़म खान बेटे की भी सदस्यता ले बैठेंगे। आजम खान अपने बेटे से नहीं चूके, जनता के साथ उनका क्या हाल होगा। अब वो रो रो कर जनता की सहानुभूति लेना चाहते हैं, जनता उनके दोगुले बयान में किसी भी हाल में नहीं आने वाली, जनता उनको पूरी तरीके से जान गई है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से जब शिवपाल को लेकर चल रही गोमती रिवर फ्रंट की जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की गोमती रिवर फ्रंट की जांच पहले से चल रही है, और बहुत ही गंभीरता से जांच चल रही है। उसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा चाहे अधिकारी हो या नेता जो भी दोषी होगा वो जेल जायेगा।

By Anup