Swabhiman TV

Best News Online Channel

WhatsApp की सुविधा अब इन स्मार्टफोन्स पर नहीं मिलेगी, इन 35 स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp, देखें लिस्ट

स्वाभिमान टीवी, डेस्क। आपके स्मार्टफोन में कुछ हो न हो WhatsApp तो जरूर होगा। यह मेसेजिंग ऐप आज हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लेकिन जरा सोचिए कि अचानक आपके फोन में व्हाट्सएप चलना बंद हो जाए तो क्या होगा। दरअसल व्हाट्सएप जल्द ही कुछ पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन पर अपनी सेवाओं को बंद करने जा रहा है। जिससे नए डिवाइसेज के लिए इसकी सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। इस लिस्ट में 35 Android और iOS डिवाइसेज के लिए ऐप सपोर्ट खत्म करने की घोषणा की है। इन डिवाइसेज की लिस्ट में Samsung, Apple, Motorola, Sony, LG और Huawei के फोन शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने यूजर्स को अपने हिस्ट्री का बैकअप लेने के का समय दिया था। जिससे उनके पुराने चैट्स नए डिवाइस में ट्रांसफर किए जा सकें। वही अगर आप लोगों के पास अभी भी पुराना स्मार्ट फोन है तो आपको अपना फोन अपडेट करने की जरूरत है। यानी कि इन यूजर्स के पास अपना मौजूदा फोन बदलने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

वहीं इस लिस्ट में iPhone 5, iPhone 6, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE, Samsung Galaxy Ace Plus, Galaxy Core, Galaxy Express 2, Galaxy Grand, Galaxy Note 3, Galaxy S3 Mini, Galaxy S4 Active, Galaxy S4 Mini, Galaxy S4 Zoom, Moto G, Moto X, Sony Xperia Z1, Xperia E3, LG Optimus 4X HD, Optimus G, Optimus G Pro, Optimus L7, Lenovo 46600, Lenovo A858T, Lenovo P70, Lenovo S890, Huawei Ascend P6 S, Ascend G525, Huawei C199, Huawei GX1s, Huawei Y625

Brand Models
Samsung
Galaxy Ace Plus, Galaxy Core, Galaxy Express 2, Galaxy Grand, Galaxy Note 3, Galaxy S3 Mini, Galaxy S4 Active, Galaxy S4 Mini, Galaxy S4 Zoom
Motorola Moto G, Moto X
Apple
iPhone 5, iPhone 6, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE
Huawei
Ascend P6 S, Ascend G525, Huawei C199, Huawei GX1s, Huawei Y625
Lenovo
Lenovo 46600, Lenovo A858T, Lenovo P70, Lenovo S890
Sony
Xperia Z1, Xperia E3
LG
Optimus 4X HD, Optimus G, Optimus G Pro, Optimus L7

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं तो आपके पास Android 5.0 या इसके बाद वाले वर्जन और iOS 12 या इसके बाद वाले वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस होने चाहिए।