कांग्रेस ने दी गाली, तो जनता ने की मोदी पर फूलों की बारिश, हर ओर खिला कमल

ओबीसी का मुद्दा नहीं आया काम, मोदी मैजिक ने विपक्ष को किया ढेर

मोदी की मेहनत लाई रंग, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पहुंची आईसीयू में

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। लोकसभा चुनाव से पहले हुई तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आईसीयू में पहुंच गई है। कांग्रेस नेताओ के नफरती भाषणों की वजह से लोगो ने मोदी को पसंद किया। किसी ने मोदी को अपना भाई, किसी ने बेटा, किसी ने उन्हें महापुरुष तो किसी ने उन्हें भगवान का अवतार मान लिया है। एक तरफ मोदी और दूसरी तरफ समूचा विपक्ष पूरी ताकत झोंकता रहा लेकिन लोगो ने विपक्ष पर भरोसा नहीं किया और मोदी को सर आंखों पर बिठाया।

कांग्रेस लगातार जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाती रही और सनातन धर्म को कोसती रही। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेरती रही, नतीजा ये हुआ की पीएम मोदी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया। मोदी ने देशवासियों को बताया की कांग्रेस कैसे लोगो को जाति और धर्म में बाटने का काम कर रही है। लोगो को मोदी की बात समझ में आई और फिर नतीजा आपके सामने है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हर जगह कमल ही कमल खिलता नजर आया। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता गया। कांग्रेस पूरे चुनाव रणनीति ही नही बना पाई। कांग्रेस के नेताओ ने केवल एक ही काम सीखा कि हर काम में मोदी को गाली देना है। लेकिन कांग्रेस की गाली से जनता काफी नाराज हुई और उसका नतीजा ये हुआ की भाजपा पर फूलों की बरसात हुई। लोगो को कांग्रेस की ये बात बिल्कुल बर्दास्त नही हुई की कोई उनके प्रधानमंत्री को गाली दे।

दरअसल कांग्रेस दिशाहीन हो गई, जबकि भाजपा लगातार सही दिशा में चलती रही। प्रधानमंत्री मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो होते रहे। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता दिन रात चुनाव जीतने की लोगो के बीच जा जा कर योजनाओ की जानकारी देता रहा, लोगो से मिलना, उनके मुद्दे जानना, उनकी भावनाओं को समझना और गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को मोदी ने जाति माना। उन्होंने कहा मेरे लिए सिर्फ यही जाति है। मोदी की गारंटी देखकर लोगो ने कांग्रेस से ऐसा मुंह मोड़ा की अब कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के नेताओ को कोस रहे है।

सबसे खास बात ये है की विधानसभा के चुनाव में भी मोदी मैजिक काम आया। बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के भाजपा सभी राज्यों में चुनाव लड़ी और उसका नतीजा ये हुआ कि लोग सबकुछ भूलकर सिर्फ मोदी को वोट करते रहे। मानो भाजपा में अब सिर्फ एक ही नाम है मोदी। मोदी ही चुनाव चिन्ह, मोदी ही प्रत्यासी। मोदी की एक आवाज पर लोगो ने उनकी झोली दिल खोलकर भर दी। दिवाली के बाद तीन दिसंबर भाजपा के लिए फिर दिवाली लेकर आई। तीन दिसंबर भाजपा के लिए हैट्रिक लेकर आया। तीन अंक भाजपा को काफी लाभदायक साबित हुआ।

तीन राज्यों में हुई जीत के बाद समूचा विपक्ष कोपभवन में चला गया है। विपक्ष के पास लोकसभा चुनाव को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के नारे के साथ लगातार देश के लोगो के दिलो में राज कर रही है। ऐसे में विपक्ष को अब कोई ठोस रणनीति बनानी होगी। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का कांग्रेस का टोटका हर बार काम नही आया हैं। ऐसे में अब कांग्रेस जब तक आत्ममंथन नही करेगी और हिंदुत्व, सनातन धर्म को गाली देना बंद नहीं करेगी तो इसी तरह से वो पराजित होती रहेगी।

By Anup