योगा गुरु विवेक राणा ने लगाया निशुल्क योगा कैंप, बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग

बरेली, 14 जून। बरेली में योगा गुरु विवेक राणा ने निशुल्क कैंप लगाया है। जिसमे बड़ी संख्या में लोग योग करने के लिए जा रहे है। ये कैंप 4 जून से 21 जून तक चलेगा। वही योगा कैंप में साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लिया उत्साह के साथ भाग लिया। योगा गुरु विवेक राणा ने सभी योगासन कराए और उनके बारे में विस्तार से बताया। साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं शगुन गुप्ता, वर्णिका शुक्ला, किंजल शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने सहयोग किया।
योग गुरु विवेक राणा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं को सेहत के प्रति सजग करने के मकसद से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ विवेक राणा ने छात्राओं को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में जिस तरह से हमारी जीवनशैली और खानपान में निरंतर बदलाव हो रहा है उससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में तनाव और थकान का स्तर भी बढ़ रहा है। इससे बाहर निकलने के लिए योग अहम रोल अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम करने से शरीर व मन स्वस्थ रहते हैं और यह प्राकृति से जुड़ने का सबसे बढ़िया जरिया है। कैंप सुबह के वक्त शाहमत गंज स्थित मिर्ची बाजार में लगाया जा रहा है।
शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति,शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

By Anup