देवरिया हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्ती दिखाई है| इस पूरे मामले की सीएम योगी खुद समीक्षा कर रहे है| इस हत्याकांड के बाद ही सीएम योगी ने कहा था कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा| सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी|

 देवरिया:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को हुए खूनी खेल ने सभी को झकझोर कर रख दिया| एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई| रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में दो पक्षों के बीच हुए इस वारदात में कुल 6 लोगों की जान चली गई| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है| साथ ही वह खुद इस पूरे मामले की बारीकी से समीक्षा कर रहे है| अधिकारियों से लगातार इस मामले की रिपोर्ट ले रहे है|

मंगलवार को सीएम योगी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर हत्याकांड में गंभीर रुप से घायल 8 साल के बच्चे का हाल जाना| सीएम योगी ने डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चे का समुचित इलाज किया जाए| इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए|

प्रेम यादव के घर चल सकता है बुलडोजर

वहीं, देवरिया में हुए हत्याकांड के एक दिन बाद राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंची हुई है| साथ ही तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारी हत्याकांड में मारे गए प्रेम यादव के घर पहुंचे है| राजस्व टीम ने मृतक प्रेम यादव और उसके परिवार के नाम की जमीनों की जांच पड़ताल की है| ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी यादव परिवार के अवैध कब्जे वाले घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है| पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी में लगी हुई है|

पुलिस ने घटनास्थल से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इनमें से 12 आरोपी अभी भी फरार है| पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश देकर बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है|

ये है पूरा मामला

कि सोमवार सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद दो पक्षों में विवाद और बड़ गया है| ये पूरा मामला हत्याकांड में बदल गया है| सत्यप्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी| जमीनी विवाद में ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद यादव परिवार के लोगों द्वारा दुबे परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई| दुबे के परिवार में पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का की हत्या की गई| साथ ही यादव परिवार द्वारा 8 साल के बच्चे पर भी जानलेवा हमला किया| जो भी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है|

 

By admin