इस्लाम में महिलाओ को समझते है बच्चा पैदा करने की मशीन: शबाना

शबाना करती है भोलेनाथ की पूजा, करती है जलाभिषेक और ओम नमः शिवाय मंत्र का करती है जाप

शबाना बनी शिवानी ने हिंदू धर्म अपनाकर अरविंद के साथ की हिंदू रीति रिवाज से शादी

इस्लाम में बुर्का, हिजाब, तीन तलाक़, हलाला, बहु विवाह को बताया कुप्रथा

बरेली, 03 अक्टूबर। बरेली में एक युवती ने आज हिंदू धर्म अपना लिया है। फरीदपुर की रहने वाली 21 साल की शबाना अब शिवानी बन गई है और उसने अरविंद के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम पर आचार्य पंडित के के शंखधार ने गौमूत्र और गंगाजल से शबाना का शुद्धिकरण करवाया। जिसके बाद मंत्रोच्चार से शबाना ने अरविंद के साथ 7 फेरे लिए।

फरीदपुर के भगवंतापुर की रहने वाली शबाना पड़ोस के गांव केरुआ के रहने वाले अरविंद से मोहब्बत करती है। शबाना भगवान भोलेनाथ की पूजा करती है और उनका जलाभिषेक भी करती है। इतना ही नहीं वो ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करती है। उसकी भोलेनाथ में बहुत आस्था है।

शबाना अब शिवानी बन गई है। उसका कहना।है की इस्लाम में महिलाओं को बच्चा पैदा करनी वाली मशीन समझा जाता है। उसकी मां भी बच्चे पैदा करते करते मर गई। शबाना के 8 भाई है और वो इकलौती बहन है। मां बाप दोनो की मौत हो चुकी है। शबाना ने बताया की मुस्लिम समुदाय में महिलाओं को हिजाब और बुर्का पहनना पड़ता है जबकि यहां खुली हवा में सांस लेने को मिलता है। हिंदू धर्म में महिलाओं को सम्मान मिलता है।

वही शबाना की अरविंद के साथ शादी करवाने वाले आचार्य पंडित के के शंखधार का कहना है कि आज गौमूत्र और गंगाजल से शबाना का शुद्धिकरण करवाया जिसके बाद उसने सनातन धर्म अपना लिया है। उनका कहना है की वो अब तक 88 मुस्लिम महिलाओं की घर वापसी करवा चुके है।

By Anup