Agra News: लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले ही मकान मालिक डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने यह मकान अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल को बेच दिया था| अशोक अग्रवाल इस मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करवाने वाले थे| कारीगर जब मकान तोड़ने के लिए पहुंचे तो तोड़ते समय कारीगरों को घर में एक पुराना बक्सा मिला|

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मकान से नर कंकाल बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई| बताया गया कि कुछ साल पहले तक यह मकान ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर नरेश अग्रवाल का था| बीते दिन इस मकान को तोड़ते समय बक्से से नरकंकाल मिले है|हालांकि, नरकंकाल किसके हैं, ये अभी पता नहीं चल पाया है|

फिलहाल, नरकंकाल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें सील बंद कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है| वहीं, नरकंकाल मिलने की बात पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई है|लोगों की जुबान पर बस ही एक ही चर्चा है कि आखिर घर में मिले नरकंकाल हैं किसके|

लोगों ने बताया कि डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने यह मकान अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल को बेच दिया था| अशोक अग्रवाल इस मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करवाने वाले थे|कारीगर जब मकान तोड़ने के लिए पहुंचे तो तोड़ते समय कारीगरों को घर में एक पुराना बक्सा मिला|

कारीगरों ने बक्से का ताला तोड़ा, तो उनके होश उड़ गए| क्योंकि उसके अंदर नरकंकाल रखा हुआ था|यह देखते ही कारीगरों में हड़कंप मच गया और वे काम छोड़कर भाग खड़े हुए| फिर बक्सा और उसमें कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई| जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची|

प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि यह नरकंकाल का डमी है|लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बक्से में बंद मिले कंकाल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवा दिया है| एसीपी अछनेरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है| प्रयोगशाला की रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी|पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की है|