15 दिसंबर की शाम को पाकिस्तान के कराची में दाऊद इब्राहिम को जहर देने की जानकारी सामने आने के बाद हलचल मच गई| सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद को कराची के जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिस फ्लोर पर दाऊद भर्ती है वहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और एंट्री को बंद कर दिया है| ताकि दाऊद से जुड़ी खबरें बाहर न जाए|

मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड को कराची में जहर देने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत में खुफिया एजेंसी और पुलिस टीम अलर्ट हो गई हैं और अतीत में दाऊद से जुड़े लोगों, रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है| पुलिस टीम ने पुष्टि के लिए मुंबई में रह रहे दाऊद के भांजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले के घर का दरवाजा खटखटाया और उनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है| अभी दाऊद को जहर देने वाली जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसकी तबीयत खराब है, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने अतीत में दाऊद के साथ काम करने वाले लोगों से भी संपर्क किया है| उन्होंने पुलिस को बताया कि दाऊद की तबीयत खराब है और उन्हें कराची के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| साथ ही उन्होंने जहर देने की जानकारी होने से इनकार कर दिया है| कि एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो शेयर कर दावा किया था कि दाऊद के कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है| उसे जहर दिया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है| इस खबर के सामने आने के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है| इससे शक होता है कि कोई तो बात है, वरना सभीसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस कैसे डाउन हो सकती है|

दाऊद इब्राहिम का जन्म 1955 में मुंबई के रत्नागिरी जिले में हुआ था| उसके पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे| बाद में दाऊद का परिवार मुंबई के डोंगरी में रहने लगा| पहले वो हाजी मस्तान गैंग के लिए काम करता था, यही से उसका प्रभाव धीरे-धीरे पूरी मुंबई में फैलने लगा| कि दाऊद इब्राहिम 1993 में बम्बई में हुए बम धमाके का मुख्य आरोपी है| इसके के बाद से वह भारत छोड़कर भाग गया था| पाकिस्तान भाग गया था और वहीं से अपना काला कारोबार चला रहा था| पाकिस्तान दाऊद को पनाह देने की बातों से इनकार करता रहा है| पर कुछ साल पहले भारत की खुफिया एजेंसी ने दाऊद की नमूने पकड़े थे और दावा किया था कि वह पाकिस्तान के कराची में है| साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था| साल 2011 में एफबीआई और फोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ा अपराधी बताया था|