देखे वीडियो, लाल कृष्ण आडवाणी ने की हिंदुस्तान में बटबारे की राजनीति और नफरत फ़ैलाने वाले का काम, नही दिया जाना चाहिए भारत रत्न: मौलाना तौकीर रज़ा

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के लिए रथ यात्रा निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से इत्तेहादें मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। लाल कृष्ण आडवाणी ने देश को बाटने और नफरत फ़ैलाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने ये धमकी भी दे दी की मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है, हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर हो गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा।

मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ने हिंदुस्तान में बटबारे की राजनीति की, लोगो को नाराज करने, नफरतें फैलाने की राजनीति की, ये भारत रत्न का घोर अपमान है। हिंदुस्तान में जो आज राजनीति चल रही है, नफरतो का बाजार गर्म है, बेईमानी नइंसाफी, भूखमंरी, बेरोजगारी इन सबके लिए जिम्मेदार लाल कृष्ण आडवाणी है। अगर इन सब वजहों से उन्हे भारत रत्न दिया जा रहा है तो ये बहुत खुशी की बात है, क्योंकि वैसी ही हुकूमत बेईमान है, वैसे ही लाल कृष्ण आडवाणी बेईमान है।

मौलाना तौकीर रज़ा ने लाल कृष्ण आडवाणी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। जिसने अच्छे काम किए हो उन्हे भारत रत्न दिया जाता है। लाल कृष्ण आडवाणी ने बुरे काम किए है, देश को बाटने का काम किया है, देश में नफरतें फैलाने का काम किया उसको भारत रत्न दिया जाना गलत है। इसका मतलब नफरतों को पसंद किया जा रहा है। ये सरासर बेईमानी है। उन्होंने कहा आज जो नफरतों का बाजार गर्म है उसके लिए लाल कृष्ण आडवाणी जिम्मेदार है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र किया हुआ है। हमारे नौजवान हमारे अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जायेगा।

 

By Anup