उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से अपराधियों और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का बयान दिया है, तब से यूपी के बांदा जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल दोनों मिलकर माफियाओं को मिट्टी में मिला रहे है| उसी क्रम में पुलिस ने New Year से पहले माफियाओं के जश्न फीका कर दिया है| बड़ी संख्या में शराब और शराब माफियाओं के ठिकानों पर रेड डाली है| जहां से करीब 300 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद हुई है| साथ ही एक साथ 36 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए है| यह शराब नए साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी, उससे पहले पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर धर दबोचा| इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है|

जिले के कई थाना क्षेत्रों में एसपी ने टीम गठित कर औचक छापेमारी के निर्देश दिए थे, उसी क्रम में टीम ने छापेमारी की| जहां से करीब 300 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, साथ ही 36 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है| ये सभी तस्कर अवैध शराब बनाकर डंप किए हुए थे, नए साल में बेचने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले पुलिस की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया| पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है| साथ ही इनके पूर्व के कारनामों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है| एसपी का कहना है कि यदि इनके खिलाफ कोई भी तस्करी सम्बंधित मामला आएगा तो गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी, अवैध संपति भी होगी तो इसे जब्त की जाएगी|

SP अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नए साल को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड़ में रखा गया है| नियमित फुट पेट्रोलिंग के साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है| मैं खुद निरिक्षण और समीक्षा करता हूं| उसी क्रम में जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे करीब 300 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, साथ ही 36 लोग गिरफ्तार हुए है| इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है| इनके पूर्व के मामलों की जांच की जा रही है|