BJP ने 2024 लोकसभा चुनाव में हर घर तक पहुंचने के लिए पार्षदों को दिया प्रशिक्षण, डिप्टी सीएम ने कही ये बड़ी बात

बरेली, 5 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है और जीत का रोडमेप भी तैयार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पार्षदों को प्रशिक्षण दिया है।

बरेली के पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श लॉन में पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे जिन्होंने पार्षदों से कहा की आप लोग सीधे जनता से जुड़े होते हैं। अपने वार्ड के हर व्यक्ति को अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर उनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें और जो रूठे हैं उनको मनाएं ताकि 2024 में यूपी में सभी 80 सीटों पर भाजपा का कमल खिले। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार देश हित में काम कर रही है। हमने आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, जिनसे गरीबों का मुफ्त में इलाज हुआ है। इसके अलावा देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन देने का काम भी किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि भी दी गई है। सरकार बिना भेदभाव के सभी को योजनाओ का लाभ दे रही है। हम कभी भी जाति या धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं, बल्कि हमने जो काम किए है उसी पर लोगों से वोट मांगते हैं।

भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के महानगर अलीगढ, शाहजहांपुर एवं बरेली महानगर के पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग स्पर्श रिसोर्ट में आयोजित हुआ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बुके देकर एवं शॉल पहनाकर किया। सत्र के समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की क्या भूमिका, उददेश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वार्ड के क्षेत्र के बारे में भी विकास कार्यो को लेकर विस्तार से उन्हें जानकारी दी। उन्होने कहा कि पहले पार्षद ही महापौर का चुनाव करते थे, अब पार्षदों के साथ-साथ महापौर का भी चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। उन्हे अपने पार्षदो को अपने वार्डो की पेयजल व्यवस्था, गली का निर्माण, कूडा प्रबंधन, पार्को की व्यवस्था और उनके सौंदर्यीकरण की व्यवस्था सही रूप में होनी चाहिए। अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से करना चाहिए। नगर निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित करना है। पार्षद एक ऐसी कडी है, उनका जनता से सीधा संवाद होता है। 2024 के चुनाव में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को जनता के बीच में जाकर उन्हें बताना होगा। इससे पूर्व सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार की गरीब एवं नगरीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को लाभ मिला है केन्द्र सरकार द्वारा 220 करोड से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिये गये, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले गये, आयुष्मान कार्ड, मिशन इन्द्र धनुष द्वारा 565 करोड से अधिक माताओ एवं बच्चों को टीक लगाये गये। महिलाओ को 27 करोड से अधिक मुद्रा लोन द्वारा रोजगार परक बनाया गया। समापन सत्र में दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र ने कहा कि सभी का आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। जिसमे कुंवर महाराज सिंह विधान परिषद सदस्य, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा, रवि रस्तोगी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, हेमंत शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र, अशोक भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र, अनीता जैन क्षेत्रीय मंत्री, मनीश गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, राकेश मिश्रा भाजपा महामंत्री, रजनीश पांडे क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, अर्चना वर्मा महापौर अलीगढ, डॉ उमेश गौतम महापौर बरेली, डॉ के. एम. अरोडा महानगर अध्यक्ष बरेली महानगर, अरूण गुप्ता महानगर अध्यक्ष शाहजहांपुर, विवेक सारस्वत महानगर अध्यक्ष, अलीगढ़, डॉ राघवेन्द्र शर्मा विधायक बिथरी, प्रो श्याम बिहारी विधायक फरीदपुर, संजीव अग्रवाल कैन्ट विधायक, विष्णु शर्मा महानगर उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक, विष्णु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, देवेन्द्र जोशी , प्रदीप अग्रवाल , प्रवेश वर्मा , डॉ0 तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना ,प्रभुदयाल लोधी , प्रतेश पाण्डेय , अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य,रेखा श्रीवास्तव , अजय प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता बरेली महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष,पाषर्दगण, आदि उपस्थित रहे।

By Anup