महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर ब्राह्मण समाज ने मनाई जयंती, विचार किए व्यक्त

बरेली के मढ़ीनाथ स्थित सुदामा नगरी मोहल्ले में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के द्वारा किया गया। जिसमें महामना मदन मोहन मालवीय के चरित्र पर विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में संचालन डॉ योगेश कुमार शर्मा प्रदेश महामंत्री के द्वारा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सोहनलाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के ने की। प्रदेश के संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमृत दास खाकी महाराज के द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यक्रम के बारे में, संगठन के बारे में और महामना मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। पंडित सोहनलाल शर्मा ने बताया कि मदन मोहन मालवीय को महामना की उपाधि महात्मा गांधी ने दी थी। बापू उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे। मदन मोहन मालवीय ने ही ‘सत्‍यमेव जयते’ को लोकप्रिय बनाया, जो अब राष्ट्रीय आदर्श वाक्य बन गया है और इसे राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर अंकित किया जाता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम मे महेश पंडित, विपिन शर्मा ,अनुपम शर्मा, संजीव शर्मा, रत्नेश पांडे ,अनिल शर्मा ,पंकज उपाध्याय ,विष्णु देव पाठक, एडवोकेट अनिल द्विवेदी आदि ने मदन मोहन मालवीय जी को अद्भुत व्यक्तित्व बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में महंत अमृत दास खाकी को पंडित महामना मदन मोहन मालवीय की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 10 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से अनुपम शर्मा, रत्नेश पांडे, विष्णु देव पाठक, पूर्व बार अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, प्रदेश संरक्षक खाकी दास जी महाराज आदि प्रमुख रहे। बैठक में 100 से अधिक विप्र बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्री महंत 1008 महामंडलेश्वर अमृत दास खाकी जी महाराज, अनुपम शर्मा पीसीएस, रत्नेश पांडे सीए, अनिल द्विवेदी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष, अशोक शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, सोहनलाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अनूप मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार, विष्णु देव पाठक अखिल भारतवर्षीय पुजारी महासंघ अध्यक्ष, योगेश शर्मा प्रदेश महामंत्री, सागर शर्मा छात्र, पलक चतुर्वेदी छात्रा इत्यादि लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मोनू पांडे, मिलन शर्मा, सौरव शर्मा, मयंक पंडित, उज्जवल तिवारी, अंकित शर्मा, उदय तिवारी, संजीव शर्मा, संदीप मिश्रा, भाजपा पार्षद चित्रा मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By Anup