उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लंदन में है| वह इन्वेस्टर्स समिट के लिए पहुंचे है| इस दौरान प्रवासी भारतीय और लंदन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों के साथ उनका भव्‍य स्‍वागत किया|

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन पहुंचे| इस दौरान वहां मौजूद प्रवासी भारतीय और लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया|

सीएम धामी के स्‍वागत के दौरान प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई| वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रवासी भारतीय उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहने हुए थे|

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में रह रहे| सभी प्रवासी भारतीय लोगों को आभार जताते हुए कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है| कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ| लंदन में उत्तराखंड के लोगों की इतनी बड़ी भारी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है| कि यूके में भी उत्तराखंड का छोटा यूके बसता है|

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है| आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है| साथ ही कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है| हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है|

इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है| इसके साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है| हमें गर्व है| कि हमारी जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हुई है| इसके साथ सीएम ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील की कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश जरूर आए|

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है| आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है| साथ ही कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है| हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है| बता दें कि लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी के अलावा सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय और महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा मौजूद रहे| इसके साथ स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में उत्तराखंड के निवासी और प्रवासी भारतीय भी मौजूद रहे|