योगी सरकार की इस पहल से किसानों के खेतो की फसल गौवंश नही करेंगे बर्बाद, जानिए कैसे

 

बरेली, 31 दिसंबर। यूपी के किसानों के लिए राहत बड़ी खबर है। योगी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। यूपी के किसानों को अब रात रात भर जागकर खेतो की रखवाली नही करनी होगी। अब निराश्रित गौवंश खेतो में लहलहाती फसलों को तबाह नही कर सकेंगे। योगी सरकार ने इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारिया शुरू कर दी है। अब यूपी की सड़को और खेतो में आवारा पशु नही दिखाई देंगे। योगी सरकार सभी आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों पर पहुचायेगी।

5 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक चलेगा अभियान

योगी सरकार में पशुधन कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज बरेली के विकास भवन में डीएम, एसएसपी और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियो के साथ आवारा पशुओं को लेकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की निराश्रित गौवंश एक बड़ी समस्या है। किसानों को इस कड़ाके की सर्दी में पूस की रात में खेतो पर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। लेकिन अब किसान रात में चैन की नींद सो सकेगा। उसे अपने खेतो की रखवाली नही करनी पड़ेगी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया की पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक अभियान चलाकर सभी निराश्रित गौवंश को आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाएगा। आश्रय स्थलों पर गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। सभी आवारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों पर पहुंचाने का काम सरकार करेगी।

भाजपा दलित और पिछड़ा समाज हितैसी, अखिलेश यादव अपने परिवार को देते है संरक्षण

वही मंत्री धर्मपाल सिंह ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा था की भाजपा आरक्षण विरोधी है, जिस पर धर्मपाल सिंह ने कहा की भाजपा दलितों और पिछड़ों की हितैषी है। जबकि अखिलेश यादव अपने परिवार को संरक्षण देने का काम करते है। उन्होंने कहा की चुनाव आरक्षण के बाद ही कराए जायेंगे।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी की यूपी में आ रही भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेस, सपा, बसपा इन सबके राजनैतिक एजेंडे है इन्हे जनता से कोई मतलब नही है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस को जोड़ ले।

By Anup

You missed

लखनऊ लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की स्थानांतरण नीति जारी 31 मई 2024 तक 3 वर्ष पूरे कर चुके पुलिस कर्मियों का होगा तबादला 31 मई 2022 से पूर्व विधानसभा चुनाव क्षेत्र में नियुक्त रह चुके कर्मियों का भी होगा तबादला 31 मई 2024 तक सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों का नहीं होगा तबादला मई 2024 तक सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों की नहीं लगेगी चुनाव ड्यूटी निरीक्षक या उप निरीक्षक की राजनीतिक दल की पूर्वाग्रह की शिकायत पर भी होगा तबादला DGP के निर्देश पर एडीजी स्थापना ने जारी किया आदेश एक ही जिले में 3 साल पूरे कर चुके पुलिस कर्मियों के होंगे ट्रांसफर डीजीपी मुख्यालय से आदेश जारी हुआ