अमिताभ कांत ने कहा कि जब भारत ने बाली में G20 की अध्यक्ष पद की समान संभाली थी|हमने महसूस किया था कि हमें वसुधैव कुटुंबकम की थीम के साथ हमारी अध्यक्षता शुरू करनी चाहिए| पीएम मोदी ने कहा था कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए| हमने उनके इसी विजन का पालन किया है|

राजधानी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने जा रहे G20 सम्मेलन को लेकर विदेशी मेहमानों ने भारत पहुंचना शुरू कर दिया है| ऐसे में G20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि इस समिट का घोषणापत्र ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है|

कांत ने कहा कि दुनिया के किसी भी दस्तावेज या घोषणापत्र में ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों को लेकर इतनी पैरवी नहीं की गई होगी| हमारा घोषणापत्र लगभग तैयार है| इसे साझेदारों को मुहैया कराया जाएगा और वे इसे स्वीकार करेंगे| इसके बाद हम इस पर बात कर सकते हैं|

अमिताभ कांत ने कहा कि जब भारत ने बाली में G20 की अध्यक्ष पद की समान संभाली थी| हमने महसूस किया था कि हमें वसुधैव कुटुंबकम की थीम के साथ हमारी अध्यक्षता शुरू करनी चाहिए| पीएम मोदी ने कहा था कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए| हमने उनके इसी विजन का पालन किया है|

उन्होंने G20 के अध्यक्ष के तौर पर प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में भी बात की, जिसमें ससत विकास लक्ष्य और क्लाइमेट एक्शन शामिल है| क्लाइमेट एक्शन और क्लाइमेट एक्शन के संदर्ब में दुनिया ग्रीन डेवलपमेंट का अगुआ बने|

G20 शेरपा कौन होते हैं? 

G20 सम्मेलन में जितने भी देश शामिल हो रहे हैं| वह अपने देश की तरफ से एक एक शेरपा नियुक्त करते हैं| सदस्य देशों के शेरपा G20सम्मेलन के दौरान अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं| इस सम्मेलन में वह अपने नेताओं की मदद तो करते ही हैं साथ ही उनका काम अपने देश के नीतिगत फैसले से सभी सदस्य देशों को अवगत कराना भी है| आसान भाषा में समझे तो शेरपा का पद किसी राजदूत के बराबर होता है| शेरपा की नियुक्ति सदस्य देशों की सरकार करती है|

विदेशी मेहमानों का भारत आना शुरू

G20 के लिए विदेशी मेहमानों का भारत पहुंचना शुरू किया है| यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन नई दिल्ली पहुंच गई है| अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन आठ सिंतबर को शाम लगभग सात बजे दिल्ली पहुंचेंगे| वह सीधी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे| इसके बाद वे 9-10 सितंबर को जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे| कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे|सुनक की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है| इसके अलावा जापान के पीएम फिमियो किशिदो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, द कोरिया के राष्ट्रपति, जर्मन चांसलर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी जी-20 समिट में शामिल होंगे|

इसके अलावा जी-20 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शामिल होने की संभावना है| हालांकि, सऊदी की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है|दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भी जी-20 में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं|नाइजीरिया के राष्ट्रपति पहले ही भारत पहुंच चुके हैं.इसके साथ ही ब्राजील, बांग्लादेश, इटली के राष्ट्राध्यक्षों के भी नई दिल्ली आने की उम्मीद है|