मुरादाबाद के युवक को ये लड़की काठगोदाम एक्सप्रेस में मिली थी| लड़की ने कहा था कि वो पाकिस्तान के कराची से अपने दोस्त से मिलने आई है| मगर यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए है|

मुरादाबाद:यूपी के एक युवक को ट्रेन में एक लड़की मिली| उस लड़की ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली और अपने दोस्त से मिलने के लिए भारत आई है| मगर यहां यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए है| लड़की ने युवक से मदद मांगी| जिसके बाद युवक ने उस लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया| यहां पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है|

दरअसल, बीते सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को ट्रेन में एक नाबालिग लड़की मिली थी| उसकी उम्र 17 साल बताई गई है. लड़की ने कहा कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और कराची से अपने भारतीय दोस्त से मिलने आई है| लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. उसने निखिल से मदद मांगी|जिसपर निखिल ने उसे मुरादाबाद लाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया|

पाकिस्तान का नाम आते ही सुरक्षा बल एक्टिव हो गया| फौरन पूरे मामले की सूचना संबंधित जांच एजेंसी को दी गई| पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ तो पता चला लड़की पाकिस्तान की नहीं| बल्कि मेरठ की रहने वाली है| उसका नाम बुशरा है और वो मानसिक रूप से कमजोर है|

जांच-पड़ताल में मालूम पड़ा कि लड़की की मेरठ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज भी करवाई गई थी| आखिर में लड़की के घरवालों को सूचना दी गई और उसे उन्हें सौंप दिया सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया- लड़की मेरठ की रहने वाली है और थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है| 3 दिन पहले घर से निकली थी| मेरठ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है| उसके भाई और पिता आए थे| उन्होंने पूरी बात बताई| लड़की ने उन्हें पहचान लिया था|