भारत सरकार ने कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानुम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है| वह मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगी| यहां वो अपनी शादी के लिए आ रही है| इससे पहले दो बार उनका वीजा कैंसिल हो गया था|  जावरिया की शादी कोलकाता के समीर संग तय हुई है|

हिंदुस्तान का दूल्हा और पाकिस्तान की दुल्हन भारत में जल्द ही एक जोड़ा शादी करने वाला है, जहां दुल्हन पाकिस्तान की है तो दूल्हा हिंदुस्तान का|  दोनो की शादी पहले ही हो जानी थी| लेकिन दुल्हन को भारत का वीजा नहीं मिल पा रहा था| इस कारण दोनों परिवार काफी टेंशन में थे| हालांकि, अब भारत सरकार ने पाकिस्तानी दुल्हन को वीजा दे दिया है| आज यानि मंगलवार को दुल्हन जावरिया वाघा बॉर्डर के जरिए भारत आ जाएंगी|

यहां जावरिया का दूल्हा और ससुर उनका स्वागत करेंगे| जानकारी के मुताबिक, कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानुम को भारत का 45 दिनका वीजा दिया है| जावरिया की शादी कोलकाता निवासी समीर खान संग तय हुई थी| शादी की तारीख भी तय हो गई| लेकिन जब जावरिया ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया तो वह कैंसिल हो गया| इससे परिवार वाले काफी हताश हो गए|

लेकिन उन्होंने दोबारा से वीजा अप्लाई किया| दूसरी बार भी जावरिया का वीजा कैंसिल हो गया| जिसके बाद समीर के परिवार ने सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मकबूल अहमद वसी कादियान से संपर्क किया| उन्हें पता चला था कि मकबूल कई पाकिस्तानी दुल्हनों को वीजा दिलवाने में मदद कर चुके है| मकबूल को समीर और उनके पिता युसुफजई ने अपनी परेशानी बताई| जिसके बाद मकबूल का प्रयास रंग लाया और भारत सरकार ने जावरिया को वीजा दे दिया| यह वीजा 45 दिनों के लिए वैलिड है|

समीर ने बताया कि 5 दिसंबर को जावरिया भारत आ रही हैं| उन्होंने कहा, ”मैं काफी खुश हूं कि मेरी मंगेतर भारत आ रही है| हम जल्द ही निकाह कर लेंगे| 45 दिन के बाद हम वीजा एक्सटेंड के लिए आवेदन करेंगे| जब जावरिया का वीजा कैंसिल हुआ था तो हम दोनों के परिवार काफी परेशान हुए थे| लेकिन अब जावरिया को वीजा मिल गया है तो हम काफी खुश है|