उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला
यूपी के मदरसों को लेकर परिषद ने लिया फैसला
मदरसों की समय सारिणी में किया बदलाव
अब छह घंटे चलेंगे यूपी के मदरसे
सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से होगी शुरुआत
दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा शिक्षण कार्य
अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने दी जानकारी।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का आज राज्य सम्मेलन
10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान
10.05 बजे सपा का झंडारोहण किया जाएगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे ध्वजारोहण
11 बजे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा
11.30 बजे अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
12.30 बजे राजनैतिक-आर्थिक प्रस्ताव पेश होंगे
प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा
2.30 बजे राजनैतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित होंगे
5 बजे सपा अध्यक्ष सम्मेलन का समापन करेंगे.

सहारनपुर: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम।
अब तक 25 हजार का चल रहा था इनाम।
कोर्ट के आदेश पर आज 148 चल अचल संपत्ति आज हो सकती है कुर्क।
इस संपत्ति की कीमत करीब 203 करोड़ आंकी जा रही है, इसमें कोठी, फर्नीचर, ज्वैलरी, गाड़ी आदि शामिल हैं।

लखीमपुर खीरी: भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा, प्राइवेट बस और डीसीएम की हुई भीषण टक्कर, पुलिस राहत कार्य में जुटी, थाना ईसानगर इलाके के ऐरा खमरिया पुल पर हुआ हादसा। धौराहरा से लखीमपुर आ रही थी बस।

बिजनौर-पति ने पत्नी की लाठी डंडो से पीट पीट कर ली जान।
पति ने भी पेड से लटकर की आत्महत्या।
पति पत्नी की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप।
शराब पीने को लेकर पति पत्नी में हुआ था विवाद।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम।
थाना चाँदपुर के खानपुर खादर का मामला।

 

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *