हरदोई:हरदोई में नगर पालिका की जमीन पर बिना अनुमति दिवंगत मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया| प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने को कहा| जिसके बाद सपा नेताओं ने खुद ही मूर्ति को हटा लिया|

जिसके बाद सपा नेताओं ने खुद ही मूर्ति को हटा लिया| मामले में सपा के जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवाया है| नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सितंबर को खुद ही मूर्ति हटा दी| सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पार्टी ऑफिस के बाहर मुलायम सिंह यादव की मूर्ति स्थापित करवाने का बीड़ा उठाया था| हालांकि, बिना अनुमति नगर पालिका की जमीन पर मूर्ति लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने को कह दिया|

सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पक्का चबूतरा बनवाकर उस पर मुलायम सिंह यादव की लगभग 6 फीट की मूर्ति स्थापित करवाई थी| नगर पालिका प्रशासन को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उसने वीरेंद्र यादव को नोटिस दिया और एक नोटिस सपा ऑफिस पर भी चस्पा कर दिया| नोटिस के जरिए हिदायत दी गई है कि 24 घंटे के अंदर खुद मूर्ति हटा लें नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा|इस संदर्भ में सपा जिला अध्यक्ष से कुछ भी बोलने से मना कर दिया|

वहीं, सपा जिला उपाध्यक्ष अलंकर सिंह ने कहा कि पार्टी के सदस्यों ने 10 लाख रुपये इकट्ठा कर  मूर्ति बनवाई थी| प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवा दिया| नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सितंबर को खुद ही मूर्ति हटा ली थी|मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर सपा कार्यालय खोला गया है|सोलंकी ने नोटिस में कहा- बिना अनुमति के वहां एक हॉल और एक कमरे का निर्माण किया गया| बिना इजाजत के कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती| फिलहाल, मूर्ति को अब हटा दिया गया है|