कावड़ यात्रा के लिए नही परमीशन की जरूरत, कुछ लोग कर रहे माहौल खराब करने की कोशिश: भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष

बरेली के जोगी नवादा में आज कावड़ यात्रा नही निकाली गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती की वजह से लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। कावड़ यात्रा के लिए मांगी गई परमीशन को बरेली प्रशासन ने गैर परंपरागत बताकर निरस्त कर दिया। वही अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा की कावड़ यात्रा निकालने के लिए किसी तरह की परमीशन की जरूरत नहीं है।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे है। बरेली में भी प्रशासन को कावड़ियों से बात करके कावड़ यात्रा निकलवाना चाहिए। पूरे प्रदेश में कावड़ यात्रा पर कहीं कोई रोक नहीं है शिव के भक्त जो भी जल लेने जाते हैं प्रशासन उनका सहयोग करें। प्रशासन से हमने आग्रह किया है कि वह कावड़ियों के लिए मार्ग निकालें। अगर कहीं कोई कावड़ लेकर जा रहा है मंदिर जा रहा है मस्जिद या गुरुद्वारे जा रहा है तो उसके लिए किसी तरह की परमीशन की आवश्यकता नहीं है हां अगर कोई जुलूस निकलता है तो उसके लिए परमिशन की आवश्यकता होती है।

कुछ खुराफाती लोग हैं जो बरेली के हवा में ज़हर घोलना चाहते हैं, अराजकता फैलाना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से कहा गया है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो बरेली के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं, राजनैतिक रोटियां सेकना चाहते है, ऐसे लोगो के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करे। कोई भी पारंपरिक जुलूस किसी भी समुदाय का रुकने नही दिया जाएगा।

 

By Anup