मंत्री जयवीर सिंह डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जे. पी. सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे| इस दौरान उन्होंने कहा कि चंदरवाड जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल है| उसके विकास के लिए दो करोड़ रुपये पहले दिए गए थे. अब 3 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है|

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बार फिर फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने की आवाज उठी है| फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्र नगर रखने की बात कही गई है| ये बात उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कही है| उन्होंने कहा है कि फिरोजाबाद का नाम आने वाले दिनों में चंद्र नगर हो जाएगा| ये प्रस्ताव जिला पंचायत फिरोजाबाद में है|

मंत्री जयवीर सिंह डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जे. पी. सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे| इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रवाड जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल है|उसके विकास के लिए दो करोड़ रुपये पहले दिए गए थे| अब 3 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है|

’31 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तर प्रदेश आए’

मंत्री ने कहा कि प्रदेश को विदेशी और स्वदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है|साल 2022 में 31 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं| आपको बता दें कि इतिहासकारों का मानना है कि फिरोजाबाद का नाम अकबर के शासन में फिरोज शाह मनसबदार द्वारा 1566 में दिया गया था| फिरोज शाह को अकबर के संरक्षक और खास बैरम खान का पुत्र भी बताया जाता है|

कहते हैं कि राजा टोडरमल गया से तीर्थ यात्रा करके इस शहर से लौट रहे थे| तब लुटेरों ने उन्हें लूट लिया था. उनके अनुरोध पर अकबर ने मनसबदार फिरोज शाह को यहां भेजा| फिरोज शाह दतौजि, रसूलपुर, मोहम्मदपुर गजमलपुर, सुखमलपुर निजामाबाद, प्रेमपुर रैपुरा के आस-पास गया था| उसका मकबरा और कतरा के खंडहर इसका सबूत है| इतिहासकारों के एक पक्ष का ये भी मानना है| कि फिरोजशाह ने भारी संख्या में हिंदूओं का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया| बता दें कि इससे पहले भी यूपी में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं|