UP लव जिहाद : पीड़िता के अनुसार, उसकी पति से पहली बार फोन से संपर्क हुआ था तो उन्होंने अपना नाम अजय सिंह बताया था| इसके बाद उन दोनों के बीच बात होती रही| अहमद शरीफ उर्फ अजय सिंह ने अपना धर्म छिपाकर लव मैरिज की|

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में हिंदू युवती के साथ प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| हिंदू लड़की से लव मैरिज कर पति मलेशिया चला गया| पति के मलेशिया चले जाने के बाद ससुरालवालों ने हिंदू लड़की को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया| हिंदू लड़की करीब 12 घंटे तक भूखी-प्यासी घर के बाहर ही बैठी रही, लेकिन ससुराल के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला| जिसके बाद लड़की थाने पहुंची और पुलिस को ससुरालीजनों की प्रताड़ना की पूरी दास्तान सुनाकर तहरीर दी| मामला सदर कोतवाली के आईटीआई रोड का है

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस ने हिंदू लड़की की शिकायत पर जेठ मोहम्मद हसन, लाल मोहम्मद, जेठानी नसरीन व अमरीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-A, 504, 506 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3, 4 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है| मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने बताया कि वह शहर के रामगंज पक्का तालाब की रहने वाली है| उसकी शादी वर्ष 2018 में सदर कोतवाली के आईटीआई रोड़ के रहने वाले अहमद शरीफ से हुई थी| पति मुस्लिम है|

वास्तविक नाम छिपाकर फंसाया

पीड़िता ने बताया कि उसकी पति से पहली बार फोन से संपर्क हुआ था तो उन्होंने अपना नाम अजय सिंह बताया था| इसके बाद उन दोनों के बीच बात होती रही| अहमद शरीफ उर्फ अजय सिंह ने अपना धर्म छिपाकर लव मैरिज की| इसके बाद वे दोनों अलीगढ़ में रहने लगे| अलीगढ़ में उनकी फैमिली भी आती जाती थी| पांच महीने पहले मुझे घर पर लाकर छोड़ दिया और वह विदेश चले गए| वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करते है|

इस्लाम अपनाने के लिए किया मजबूर

पीड़ित के आरोप के अनुसार, पति के जाने के बाद उनकी फैमिली उसपर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगी| जेठ व जेठानी उसे जबरदस्ती गौमांस खिलाने लगे| जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया| पीड़िता ने यह भी बताया कि उके पेट में दो महीने बच्चा था जो कि ससुरालवालों के धक्का देने से मिसकैरेज हो गया|

पीड़ित को अब भी न्याय का इंतजार

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने थाने में जाकर एप्लीकेशन दिया तो पुलिस ने उससे नॉर्मल एप्लीकेशन लेकर केस दर्ज किया| पीड़ित के अनुसार, पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है| पीड़िता ने कहा कि उसे न्याय चाहिए| अब यह मामला हिंदू संगठनों की जानकारी में पहुंच गया है और वीएचपी इसे लव जिहाद कह रही है|