लगभग 14 कंपनियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को करने के लिए आगे आई है| इससे पहले कंपनियां पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के डर से जो कंपनियां परीक्षा कराने को तैयार नहीं हो रही थी|

UP Police Constable:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग 5 साल बाद एक बार फिर सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है| उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लगभग 60,000 पदों पर होने वाली इस सबसे बड़ी भर्ती के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है| पद के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड से 14 कंपनियां ने संपर्क किया है| कंपनी के बैकग्राउंड को चेक करने के बाद जल्द परीक्षा कराने का नोटिफिकेशन जारी होगा|

यूपी पुलिस में भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 52000 से ज्यादा पद

साल 2018 के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में लगा है| इनमें कॉन्स्टेबल के 52699 पद, सब इंस्पेक्टर के 2469 और जेल वार्डर के 2833 पद शामिल होंगे| इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड कई अहम बदलाव भी कर सकता है|

चयन प्रक्रिया में बदलाव

योग्य आवेकों का चयन करने के लिए परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी| यानी बीती परीक्षाओं की तरह हाइब्रिड मोड पर परीक्षा नहीं होगी| कहा जा रहा है कि सिपाही और जेल वार्डर के पद पर ऑफलाइन मोड में ही परीक्षा होगी| जबकि सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा पर विचार किया जा रहा है|

पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के डर से तैयार नहीं थीं कंपनियां

लगभग 14 कंपनियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को करने के लिए आगे आई है| इससे पहले कंपनियां पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के डर से जो कंपनियां परीक्षा कराने को तैयार नहीं हो रही थी| अब नए नियमों और बदलाव के साथ वो परीक्षा कराने को तैयार है| फिलहाल भर्ती बोर्ड इन सभी कंपनियों के बैकग्राउंड और परीक्षा कराने के उनके संसाधनों को परखेगा, जिसके बाद शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा|

इन 8 शहरों में होंगे फिजिकल टेस्ट

भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में कंपनियों को नियम कानून भी से भी अवगत करा दिया है| लिखित परीक्षा कराने के बाद फिजिकल टेस्ट जिन 8 शहरों में होंगे उसमें प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी शामिल है| परीक्षा करने वाली एजेंसी से 16 अक्टूबर तक EOI यानी Expression Of Interest भर्ती बोर्ड ने मांगे है| माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने, एजेंसी के चयन होने में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निर्णय होगा और इसके बाद भर्ती बोर्ड आधिकारिक तौर पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा|