स्वाभिमान टीवी, बरली। पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक एक दर्जन के करीब महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं इन सभी महिला सिपाहियों से दो करोड़ से अधिक तक की ठगी कर चुका है। एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है। बरेली को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से यह महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था। उसे पता चल जाता था कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है। अपने आप को वह पुलिस कर्मी बताता था और अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए की फोटो भेज कर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने अपने बयान में अब तक 8- 10 घटनाओं को कबूला है। इसके खिलाफ अभी तक पांच मुकदमे सामने आ चुके हैं।

अगर इस तरीके के और भी मामले होंगे तो उनकी छानबीन करके मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। मुख्य रूप से यह महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था। शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का काम करता था। जो मुकदमा थाना कोतवाली जनपद बरेली में दर्ज है उसमें भी महिला पुलिसकर्मी के से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। उसने मुख्य रूप से अपने जानने वाले लखनऊ के व्यक्ति से बातचीत करके महिला पुलिसकर्मियों के आधार कार्ड और पेन कार्ड लेकर उनसे बैंक से लोन भी कराता था। आरोपी राजन वर्मा लखमीपुर खीरी का रहने वाला है।

By ashmit