चीन और पाक को कड़ा संदेश: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक हुआ परीक्षण

दिल्ली, 16 दिसंबर। भारत ने चीन और पाक को कड़ा संदेश दिया है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण ने भारत की ताकत को और बढ़ाया हैं। ये भारत 2022 वाला मोदी का भारत है जहां अगर कोई आंख उठाकर देखेगे तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। 5 हजार से 8 हजार मारक क्षमता वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए एक सफल परीक्षण है। हाल ही में चीन के सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया था। अब भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करके दिखा दिया की भारत अब किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर सकता है।
अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की लंबाई 17.5 मीटर है। इसका व्यास 2 मीटर और इंजन ठोस है। ये मिसाइल 1.5 टन तक का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है।
इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम दीप से किया गया। अग्नि-5 योजना का उद्देश्य भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।

 

By Anup