दुनियाभर के पासपोर्ट की शक्ति को रैंक करने वाली फर्म आर्टन कैपिटल ने 2024 के लिए अपनी सूची जारी की है जिसमें यूएई के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है| इस सूची में पाकिस्तान के पासपोर्ट ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है और वो सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्टों में से एक है|
साल 2024 के आते ही वैश्विक नागरिकता वित्तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल ने 2024 की पहली तिमाही के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है| इस इंडेक्स में संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट मानते हुए पहला स्थान दिया गया है| यूएई के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है और यह सबसे शक्तिशाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट बन गया है|
यूएई के पासपोर्टधारक बिना पूर्व वीजा के 130 देशों की यात्रा कर सकते हैं और वीजा ऑन अराइवल वाले 50 देशों में जा सकते हैं. यूएई का पासपोर्ट इतना शक्तिशाली है कि धारक 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते है| यूएई को विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताते हुए आर्टन कैपिटल ने कहा कि यूएई ने सकारात्मक कूटनीति अपनाई है जिस कारण उसका पासपोर्ट इतना मजबूत हुआ है|
इस सूची में दूसर स्थान पर जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड सहित कई देश हैं जिनका मोबिलिटी स्कोर 178 है| यानी इन देशों के पासपोर्टधारी 178 देशों में यात्रा कर सकते है| तीसरे स्थान पर स्वीडन, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड हैं जिनका मोबिलिटी स्कोर 177 है|आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग 66वीं निर्धारित की गई है| भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है यानि पासपोर्टधारक 77 देशों की यत्रा कर सकते है| भारतीय पासपोर्टधारी 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते है|
पाकिस्तान ने इस सूची में सबसे नीचे वाले देशों में अपनी जगह पक्की कर ली है| पाकिस्तानी पासपोर्ट को 47 मोबिलिटी स्कोर मिला है और यह दुनिया का पांचवां सबसे कम शक्तिशाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट बन गया है| पाकिस्तानी पासपोर्ट रखने वाले लोगों को दुनिया के केवल 11 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है|
किसी देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है, इसे उसके मोबिलिटी स्कोर के आधार पर तय किया जाता है|इसे उसके मोबिलिटी स्कोर के आधार पर तय किया जाता है| मोबिलिटी स्कोर में वीजा फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल, ई वीजा (अगर वो 3 कामकाजी दिनों के भीतर जारी किया गया हो) जैसी बातों का ध्यान रखा जाता है| इसका मतलब यह है कि पासपोर्ट की मोबिलिटी स्कोर जितनी अधिक होगी, वो उतना ही शक्तिशाली होगा|
आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स में संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों और 6 शासित प्रदेशों समेत 199 पासपोर्टों का मूल्यांकन कर उनकी रैंकिंग निर्धारित की जाती है| जो शासित प्रदेश अपना पासपोर्ट जारी नहीं करते, उन्हें मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाता और उन्हें कोई डेस्टिनेशन भी नहीं माना जाता है|