UP Cows Servant: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है| इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है|

UP Cowshed News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के प्रबंधन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौसेवकों को उपहार दिया है| निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में 30 प्रति गोवंश की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है|अब इसे बढाकर 50 प्रति गोवंश किया जाएगा, इस संबंध में कोई भी बकाया अवशेष न रहे|

उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं|वर्तमान में 6889 निराश्रित गोवंश स्थलों में 11.89 लाख गोवंश संरक्षित हैं| इनके साथ-साथ गोवंश संरक्षण के लिए संचालित मुख्यमंत्री सहभगिता योजना के भी आशातीत परिणाम मिले हैं|

अब तक 1 लाख 85 हजार से अधिक गोवंश इस योजना के तहत गो-सेवकों को सुपुर्द किए गए हैं| निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में 30 रुपये प्रति गोवंश की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है| अब इसे बढाकर 50 रुपये प्रति गोवंश किया जाएगा|

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है| इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है| प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा|स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशुमेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए| अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए|पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए| गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए|

सीएम योगी ने कहा कि लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाना जरूरी है| किसी भी दशा में संक्रमण का प्रसार न हो| लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश, स्वस्थ हुए गोवंश और गैर संक्रमित गोवंश के लिए पृथक-पृथक बाड़े की व्यवस्था की जाए|निराश्रित गोवंश स्थलों/कान्हा उपवनों के साथ-साथ आम पशुपालकों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए|