इक्षशक्ति और संकल्प शक्ति से होती है विजय सुनिश्चित : शांता अक्का

भोपाल में विभिन्न देशों के विविध संगठनों की कार्यकर्ता बहनों का द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल। विश्व के विविध संगठनों के कार्यकर्ता बहनों के प्रशिक्षण वर्ग ‘द्वितीय वर्ष’ का उद्घाटन शुक्रवार को समाज सेवा न्यास, भोपाल में हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में आईईएस विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. सुनीता सिंह तथा राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सुनीता सिंह ने बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में शांता अक्का जी ने शिविरार्थी बहनों को भारतीय संस्कृति की महत्ता बताते हुए कहा कि आत्मीय अनुभूति समरसता के बाद त्याग की भावना इसमें समाहित है। उन्होंने हिंदू धर्म के इष्ट देवता श्रीकृष्ण इच्छाशक्ति एवं संकल्प शक्ति के स्वरूप बताया तथा अर्जुन को क्रिया शक्ति के प्रतीक के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों जब एकत्रित होते हैं तब विजय निश्चित है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को एकात्म भाव का दर्शन दिया है।

इस प्रशिक्षण वर्ग में विश्व विभाग की महिला कार्यपालक अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय सहकार्वाहिका अलका ताई जी इनामदार एवं अखिल भारतीय महिला समन्वय की सह संयोजिका भाग्यश्री साठे (चंदा दीदी) उपस्थित रहीं।

शिविर में विविध देशों से 30 कार्यकर्ताओं की सहभागिता है। प्रशिक्षणार्थियों को हिंदू धर्म, भारतीय संस्कृति, संगठन सेवा, वेद, उपनिषद व्यक्ति, विकास आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें योग प्राणायाम और अन्य शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *