10 जून को प्रयागराज में हुई हिंसा के मास्टर माइन्ड जावेद उर्फ पम्प का घर बुलडोजर से गिर दिया गया। प्रशासन ने पोकलैंड मशीन और 3 बुलडोजर द्वारा 4 घंटे में पम्प के घर को जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने घर गिराने से पहले घर से सामान निकालने की इजाजत दी थी। ये कार्यवाही आज दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास की गई थी।

 

इसके साथ ही पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि SP अजय कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। पम्प का घर हिंसा वाले क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *