Swabhiman TV

Best News Online Channel

लोकसभा चुनाव : अवध क्षेत्र से वरुण गांधी को लड़ा सकती है भाजपा

लोकसभा चुनाव : अवध क्षेत्र से वरुण गांधी को लड़ा सकती है भाजपा

बरेली, 27 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट कटकर पार्टी ने जितिन प्रसाद को दिया। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। पीलीभीत में आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में आज फैसला हो जायेगा की वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लडेंगे या नही। वरुण गांधी ने पहले ही दिन पर्चा खरीद लिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है।
दरअसल पीलीभीत सीट पर लगातार गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है। पीलीभीत की जनता ने वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी पर हमेशा भरोसा जताया और उन्हें संसद तक बार बार पहुंचाया। ये माना जा रहा है कि वरुण गांधी अगर निर्दलीय चुनाव भी लड़ लेते है तो वो जीत सकते है। ऐसे में भाजपा के लिए वरुण गांधी मुश्किलें खड़ी कर सकते है। अगर ऐसा हुआ तो जितिन प्रसाद की मुश्किलें बढ़ जाएगी। हालाकि जितिन प्रसाद की मुश्किलें बढ़ाने के लिए हेमराज वर्मा भी काफी है। हेमराज नाराज चल रहे है और वो भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ेगी।

वही पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है की वरुण गांधी को अवध क्षेत्र से भी लड़ाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि वरुण गांधी पार्टी के साथ है।

वरुण गांधी का टिकट कटने से उनके समर्थकों में काफी रोष है। वही आज तय होगा वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं! गांधी परिवार की विरासत वाली पीलीभीत का भविष्य क्या होगा, कांग्रेस के ऑफर में अमेठी व रायबरेली सीट भी शामिल है। वरुण गांधी यदि आज अपना नामांकन पीलीभीत से भरते हैं, तो सपा अपने प्रत्याशी का नाम वापस लेगी।