Swabhiman TV

Best News Online Channel

योगी सरकार का शिकंजा, भ्रष्टाचार के आरोप में नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके सिंह सस्पेंड

योगी सरकार का शिकंजा, भ्रष्टाचार के आरोप में नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके सिंह सस्पेंड

बरेली, 21 मई। योगी सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा मामला बरेली का है जहां नगर निगम में तैनात चीफ इंजीनियर बीके सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। वे लंबे समय से नगर निगम की छवि धूमिल कर रहे थे। जिसके बाद आज योगी सरकार ने ऊंची पहुंच रखने वाले चीफ इंजीनियर बीके सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

चीफ इंजीनियर बीके सिंह लंबे समय से बरेली नगर निगम में तैनात थे। वो हमेशा से विवादो में रहते थे और ऊंची पहुंच होने की वजह से नगर आयुक्त के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया करते थे। उन पर निर्माण कार्यों में लापरवाही, 30 प्रतिशत तक कमीशन और ठेकेदारों का लंबे समय तक पेमेंट नही करना चर्चा का विषय बने रहे। लंबे समय तक ठेकेदारों का पेमेंट नही करने की वजह से ठेकेदार भी हमेशा चीफ इंजीनियर बीके सिंह से नाराज रहते थे।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के आदेश को भी चीफ इंजीनियर बीके सिंह ने ठेंगा दिखाने का काम किया। जिस वजह से नगर आयुक्त ने शासन में बीके सिंह की शिकायत की। जिसके बाद शासन स्तर से बीके सिंह की जांच करवाई गई और उन पर लगे आरोप सही पाए जाने पर आज प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने चीफ इंजीनियर वीके सिंह को सस्पेंड कर चीफ इंजीनियर निदेशक स्थानीय निकाय कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

चीफ इंजीनियर बीके सिंह ने स्मार्ट सिटी के कामों में भी लापरवाही बरती। ज्यादातर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहे है। स्मार्ट सिटी में भी भ्रष्टाचार का उन पर आरोप लगा है।