कांग्रेस को आज मिलेगा पूर्णकालिक नया अध्यक्ष

कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 24 साल बाद कांग्रेस को गैर कांग्रेस अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी में चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। पार्टी में शीर्ष पद के लिए चुनाव के बाद आज मतगणना होगी और इसी के साथ गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जायेगा। मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही मल्लिकार्जुन खरगे की जीत लगभग तय मानी जा रही ह। मल्लिकार्जुन खरगे गाँधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है। वही शशि थरूर की नजदीकियां गाँधी परिवार से उतनी नहीं है। हालांकि ये माना जा रहा है खरगे गाँधी परिवार के इशारो पर काम करेंगे जबकि थरूर जो सही है उसी का समर्थन करेंगे।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *