1. गोवंश संरक्षण के लिए 18 मंडलों के विभागीय नोडल अधिकारी किए गए नामित, 3 दिनो में ग्राउंड जीरो की सौपेगे रिपोर्ट

रिपोर्ट: पंडित एके मिश्रा
लखनऊ, 01 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु स्थापित गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण, संचारी रोग टीकाकरण, बाढ़ सूखा प्रबंधन तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं / कार्यक्रमों की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन हेतु 18 मण्डलों के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नामित किये गये है।

पशुधन मंत्री ने बताया कि नोडल अधिकारी 02 अगस्त, 2022 को सायंकाल 4 बजे अथवा विलम्बतम 03 अगस्त को प्रातः 08 बजे तक आंवटित मण्डल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा दिनांक 3, 4 एवं 05 अगस्त, 2022 को मण्डल के 03 जनपदों की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा एवं स्थलीय भौतिक सत्यापन किया जायेगा। निरीक्षण / सत्यापन के उपरान्त निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 06 अगस्त, 2022 को सूचना उपलब्ध करायी जायेगी।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि मण्डलवार नामित नोडल अधिकारियों में
आगरा में शशि भूषण लाल सुशील, दुग्ध आयुक्त, उ०प्र० लखनऊ, अयोध्या में कुणाल सिल्क, एम०डी० पी०सीडी०एफ, प्रयागराज में देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, विशेष सचिव पशुधन, उ.प्र. शासन को नामित किया गया है।

इसी प्रकार कानपुर में राम सहाय यादव, विशेष सचिव, कृषि (समन्वय) उoप्रo शासन, वाराणसी में डा० इन्द्रमणि, निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग उ.प्र. लखनऊ, गोरखपुर में डा० पी. के. सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग उ.प्र. लखनऊ,चित्रकूट में डा० अरविन्द कुमार सिंह, प्रभारी अपर निदेशक, गोधन, पशुपालन विभाग, उ.प्र. लखनऊ, विन्ध्याचल में डा० एस.पी. पाण्डेय, अपर निदेशक, देवीपाटन मण्डल मेरठ में जयकेश पाण्डेय, अपर निदेशक पशुपालन विभाग उ०प्र०,लखनऊ झांसी में डा० जे.पी. वर्मा, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, मुख्यालय,लखनऊ, बरेली डा० अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग,मुख्यालय, लखनऊ, मुरादाबाद में दिनेश कुमार सिंह, उप निदेशक प्रशासन पशुपालन विभाग,मुख्यालय लखनऊ, अलीगढ़ में डा० ए.के. प्रसाद, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, मुख्यालय, लखनऊ, सहारनपुर में अनिल सोलंकी, संयुक्त निर्देशक, पशुपालन विभाग मुख्यालय, लखनऊ,आजमगढ़ में डा० जिलेदार सिंह, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, मुख्यालय लखनऊ,
देवीपाटन में डा० टी. के. तिवारी, अपर निदेशक, आजमगढ़, लखनऊ में डा0 एस के अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, मुख्यालय लखनऊ व बस्ती में डा० डी. के. बंसल, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग मुख्यालय लखनऊ को नामित किया गया है।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *