दिल्ली पुलिस ने द्वारका से ककरोला गांव में आश्रम चलाने वाले एक बाबा को गिरफ्तार किया है|बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह कथित तौर पर दुखी महिलाओं से सब ठीक करने के बहाने पैसे ऐंठता था फिर मौका पाकर उनका बलात्कार करता था| इतना ही नहीं वह पीड़ित महिलाओं को बाद में ब्लैकमेल भी करता था|

11 Oct दिल्ली:दिल्ली में माता मसानी चौकी बाबा को पुलिस ने बलात्कार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है| बाबा के खिलाफ एक महिला ने पूजा-पाठ के नाम पर आश्रम में बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया है| महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है| महिला अपने समस्याओं को लेकर बाबा के पास पहुंची थी जहां बाबा ने उससे पैसे भी ऐंठ लिए और उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार भी किया|

लिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के ककरोला गांव में माता मसानी चौकी बाबा नाम से फेमस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी का असली नाम विनोद बताया जा रहा है जो कि कई दिनों से यहां पर रह रहा था| पुलिस ने दिल्ली के द्वारका इलाके से आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि एक 34 साल की पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाबा के दरबार में पहुंची थी|

पीड़िता महिला ने अपने परेशानियां जब बाबा को बताई तो उसने विश्वास दिलाया कि वह सब ठीक कर देगा| बाबा ने पीड़िता महिला को दीक्षा लेने के लिए कहा और इसके बदले उससे 5 लाख रुपये की मांग भी की| महिला और उसके पति ने बाबा पर विश्वास करके उसे 5 लाख रुपये दे दिए| इसके बाद एक दिन दरबार में महिला अकेले ही पहुंच गई और बाबा को परेशानियां बताने लगी|

नशीला पदार्थ खिलाया, फिर किया रेप

महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उसे प्रसाद के बहाने जहरीला पदार्थ खिला दिया और इसके बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया| महिला के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बाबा के दरबार में जाने वाली अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की| महिलाओं से पूछताछ के दौरान पुलिस को और भी ऐसी महिलाएं मिली है| जिनके साथ बाबा ने यौन शोषण किया है|महिलाओं का आरोप है कि बाबा रेप के बाद उन्हें ब्लैकमेल भी करता था|

यूट्यूब चैनल चलाता है बाबा

आरोपी विनोद उर्फ माता मसानी चौकी बाबा यूट्यूब पर काफी एक्टिव है और अपना एक चैनल भी चलाता है जिसमें वह आए दिन वीडियोज डालता रहता है| बाबा ने अपने चैनक के बायों में लिखा है कि वह कोई धर्मगुरु और उपदेशक नहीं है वह सिर्फ देवी कालिका का एक शिष्य और भक्त है|