जायन्ट्स के 6 प्रान्तों के पदाधिकारियों का फेडरेशन कन्वैंशन आयोजित, सोनल को जायन्ट्स विभूषण

पांच लोग जायन्ट्स रत्न और 27 जायन्ट्स श्री से सम्मानित

कन्वैंशन में छह प्रांतों के विभिन्न शहरों से आए 380 डेलीगेट्स हुए शामिल

बरेली, 10 दिसंबर। जायण्ट्स ग्रुप आफ बरेली एवं बरेली रायल का संयुक्त फेडरेशन कन्वैंशन रविवार को एग्जीक्यूटिव क्लब में हुआ। इसमें वर्ष पर्यंत सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान देने के लिए हाथरस की सोनल अग्रवाल को जायन्ट्स विभूषण से सम्मानित किया गया। जबकि पांच लोग जायन्ट्स रत्न और 27 जायन्ट्स श्री से सम्मानित किए गए। इसके साथ ही विविध सेवा कार्य सम्पादन के लिए वेस्ट, एक्सीलेंट एवं आउटस्टैंडिंग अवार्डस से भी पदाधिकारियों को अलंकृत किया गया। फेडरेशन कन्वैंशन की अध्यक्षता कर रही उषा यादव और समारोह के मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी ने सभी को सम्मानित किया।
एग्जीक्यूटिव क्लब में रविवार सुबह दस बजे फेडरेशन कन्वैंशन आरंभ हुआ। इसमें छह प्रांतों के विभिन्न शहरों से आए 380 डेलीगेट्स शामिल हुए। कन्वैंशन कन्वीनर और जायण्ट्स ग्रुप आफ बरेली के अध्यक्ष आशीष सिंहल ने बताया कि फेडरेशन अध्यक्ष उषा यादव के कुशल नेतृत्व में छः प्रान्तों में 84 जायण्ट्स समूहों के 2400 से अधिक सदस्य एवं पदाधिकारी नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन, सदस्यता वृद्धि एवं प्रर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण, रक्तदान, मोनूमेन्टल प्रोजेक्ट, देहदान, नेत्र दान, दिव्यांग सेवा, वृक्षारोपण, निर्धन कन्या विवाह, चिकित्सा शिविर आयोजन, कुष्ठ निवारण, क्षयरोग निवारण, जन जागरण रैली, नवीन प्रतिभा सम्वर्द्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल यौन शौषण निरोध, वरिष्ठ जन सेवा आदि में समाज सेवा के लिए वर्ष भर कार्य करते हैं। इन्हीं में से 6 प्रांतों के विभिन्न शहरों के 380 डेलीगेट रविवार को कन्वैंशन में शामिल हुए। इनमें में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कन्वैंशन कोआर्डिनेटर डा. शिवराज सिंह यादव, कन्वैंशन डायरेक्टर रजनीश मलिक, फेडरेशन आफीसर अमित अग्रवाल, जायन्ट्स बरेली के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, विवेक अग्रवाल, पुनीत बंसल, विकास शिंघल, पुनीत सक्सेना, राहुल खंडेलवाल, अभय जसोरिया, कोमल कपूर, भावना शिंघल, कविता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित —-
जायन्ट्स विभूषण
1- सोनल अग्रवाल , हाथरस

जायन्ट्स रत्न—-
1- कृष्ण अवतार गुप्ता (चंदौसी)
2- अजयकान्त पाठक (गढ़वा)
3- एचके गुलाटी (अम्बाला)
4- विनोद कपूर (रांची)
5- अनिल गुप्ता (अम्बाला)

जायन्ट्स श्री—-
1- निधि अग्रवाल (मथुरा)
2- रोहित अग्रवाल (औरैय्या)
3- शिखा शर्मा (चंदौसी)
4- दिलीप गोयल (हाथरस)
5- कृष्णा शर्मा (दतावली)
6- योजना (चंदौसी)
7- सुषमा यादव (इटावा)
8- विशुन सिंह (इटावा)
9- बबीता शर्मा (बहजोई)
10- रजनीश मलिक (बरेली)
11- संजय खंडेलवाल (मथुरा)
12- कृष्ण पाल शाक्य (सैफई)
13- धर्म सिंह (मथुरा)
14- साधना शर्मा (इटावा)
15- अंजू राजपूत (चंदौसी)
16- राखी मित्तल (इटावा)
17- आशीष सिंघल (बरेली)
18- पायल गुप्ता (औरैया)
19- योगेंद्र सिंह (सैफई)
20- स्वाति गुप्ता (बिसौली)
21- अपर्णा सिंह (दिबियापुर)
22- अनीता प्रधान (मेरठ)
23- प्रीति पोरवाल (दिबियापुर)
24- क्षमा दीक्षित (इटावा)
25- अभिलाषा प्रजापति (चंदौसी)
26- मदन मोहन वार्ष्णेय (हाथरस)
27- क्षमा अग्रवाल (चंदौसी)

टैग्स:
#जायन्ट्स #फेडरेशनकन्वेंशन #सोनलअग्रवाल #जायन्ट्सग्रुप #बरेली #सेवाकार्य #सम्मान #जायन्ट्सविभूषण #जायन्ट्सरत्न #जायन्ट्सश्री #दिलीगेट्स #फेडरेशनअध्यक्ष #उषायादव #एसपीचतुर्वेदी #जायन्ट्सबरेली #कन्वेनर #आशीषसिंहल #सामाजिकसेवा #अलंकृति #जनसेवा

By Anup